छात्रों की गूंज' अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, एक मंच पर दिखे सभी बड़े नेता

पांच विधायकों समेत कांग्रेस नेताओं ने एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

छात्रों की गूंज' अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, एक मंच पर दिखे सभी बड़े नेता
बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश पर पुलिस ने करीब दो मिनट तक की पानी की बौछार।

कोटा । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत शनिवार को कोटा में कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन और घेराव किया गया । सुबह 10:00 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ही युवाओं और   छात्रों का उम्मेद क्लब जिला परिषद के पास इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।  रेल की तख्तियां और गृहमंत्री अमित शाह व राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का फोटो लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में ढोलबाजों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में पैदल कलेक्ट्रेट पर  दोपहर 12:00 बजे पहुंचे । कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की इसके बाद मंच पर सभी कांग्रेस के बड़े नेता एक मंच पर पहुंचे। 

मंच से राहुल गांधी के संदेश लेकर कोटा पहुंचे गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी कोटा के प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल केशोरायपाटन के विधायक सीएल प्रेमी पीपल्दा विधायक चेतन पटेल पूर्व मंत्री अशोक चांदना लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल लाडपुरा प्रधान रहे नईमुद्दीन गुड्डू पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल पीसीसी महासचिव अमीन पठान देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व शहर जिला अध्यक्ष ने सभा को संबोधित किया । 

करीब 1 घंटे तक संबोधन के बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और घेराव के लिए बैरिकेडिंग के पास इकट्ठा हुए प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाध्यक्ष कई थाना अधिकारी पुलिस और महिलाओं जाप्ता तैनात रहा ।बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं युवाओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया ।इस दौरान नेताओं की मांग थी कि प्रदर्शन में पांच विधायक शामिल है इसलिए जिला कलेक्टर या प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर आकर ज्ञापन लेना होगा ।नेताओं की मांग पर एडीएम सिटी विनोद कुमार मल्होत्रा धरना स्थल पर पहुंचे और ज्ञापन लिया इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास करने लगे जिसे देखते हुए पुलिस की ओर से 2 मिनट तक वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई । इसके बाद कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी पुलिस ने बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ लाकर नेताओं को गिरफ्तार किया और वापस छोड़ दिया ।करीब आधे घंटे प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
कोटा शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक थम नहीं रहा है। सड़कों-गलियों में भ्रमण करते कुत्ते मासूम छोटे-छोटे बच्चों,...
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर
अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू