असर खबर का : आंगनबाड़ी केंद्रों का बदला समय, अब सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगे

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश

असर खबर का :  आंगनबाड़ी केंद्रों का बदला समय, अब सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगे
भीषण गर्मी और हीटवेव से बच्चों पर संंभावित खतरे को देखते हुए लिया फैसला।

कोटा। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक नया कार्यालय आदेश जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में तत्काल प्रभाव से बड़ा बदलाव किया है। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, पूर्व में निर्धारित समय (प्रातः 11:00 बजे तक) में संशोधन करते हुए अब नया समय प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था दिनांक 26.05.2026 से 13.06.2026 तक प्रभावी रहेगी।

 

Read More बरसात से पहले ही सड़कों का हुआ बुरा हाल, पानी भरने पर रहेगा हादसों का खतरा

3 से 6 वर्ष के बच्चों को मिलेगी राहत

कार्यालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के लिए आने वाले 3 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए समय अब प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक (केवल 2 घंटे) कर दिया गया है। परिवर्तित समय की यह व्यवस्था दिनांक 26 जून तक तक प्रभावी रहेगी।

Read More रिश्ता शर्मसार : दादा ने किया पोती का यौन शोषण, बुआ ने डाला भतीजे पर खौलता तेल

 

पूर्व आदेश में किया गया संशोधन

Read More असर खबर का... गणेश पूजन के साथ दशहरा मेले की तैयारियों का शुभारंभ कल से

इससे पूर्व शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का समय 30 अप्रैल से 30 मई 2026 तक प्रातः 11.00 बजे तक नियत किया गया था। लेकिन नौतपा और लगातार बिगड़ते मौसम लू के थपेड़ों को देखते हुए, कर्मचारी संघ की मांग और प्रमुख अखबार दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में आई रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु समय परिवर्तन का निर्णय लिया है।

 

बच्चों के लिए निर्देश राहत

नए आदेश के तहत अब आंगनबाड़ी केंद्र केवल 2 घंटे के लिए ही खुलेंगे ताकि बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली धूप और लू के थपेड़ों से बचाया जा सके। यह समय परिवर्तन मुख्य रूप से शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के लिए आने वाले 3 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के नौनिहालों के लिए किया गया है। बच्चों को तापघात (हीटवेव) की चपेट में आने से सुरक्षित रखने के लिए केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

मानदेय कर्मियों को नियमित उपस्थिति के निर्देश

समस्त मानदेय कर्मी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि) परिवर्तित नए समय (प्रातः 8 से 10 बजे) में अनिवार्य और नियमित रूप से केंद्र पर उपस्थित रहेंगी।सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक विभागीय दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षात्मक उपायों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करेंगे। आदेश में साफ किया गया है कि केंद्र संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवहेलना पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

नवज्योति प्रमुखता से उठाया था मामला

राजस्थान आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष शाहिदा खान के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग को एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों के समय में बदलाव या अवकाश की मांग की गई थी। 'दैनिक नवज्योति' (कोटा संस्करण, 26 मई 2026, पेज 7) ने इस मुद्दे को 'विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा' शीर्षक के साथ प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद विभाग ने संज्ञान लिया और बच्चों के स्वास्थ्य हित में पुराने आदेश को बदलते हुए नया समय परिवर्तन आदेश जारी किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक कानून बनने के करीब है। नए नियमों के तहत 100 से अधिक छात्रों...
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई