कोटा महापौर के चुनाव में कांग्रेस के 4 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग: भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी बनी मेयर, कांग्रेस की सुनीता सुमन को दी मात

अनुसुइया को मिले 65 वोट

कोटा महापौर के चुनाव में कांग्रेस के 4 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग: भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी बनी मेयर, कांग्रेस की सुनीता सुमन को दी मात
कोटा नगर निगम के महापौर पद के लिए शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुमारी सुमन के बीच मुकाबला है। कुल 100 में से 99 पार्षद मतदान केंद्र पहुंचे, जबकि निर्दलीय पार्षद राहुल माथुर दोपहर 2 बजे तक अनुपस्थित रहे।

कोटा। भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की सुनीता सुमन को हराकर मेयर पद अपने नाम किया। इस चुनाव में कांग्रेस के 4 पाषर्दों ने क्रॉस वोटिंग की है। 4 निर्दलीय पाषर्दों ने भी भाजपा प्रत्याशी को मत डाला है। अनुसुइया गोस्वामी को 65 और कांग्रेस की सुमन को 35 वोट मिले हैं। 100 वार्ड वाले नगर निगम कोटा में भाजपा को 57, कांग्रेस को 39 और निर्दलीय को 4 वार्डो में जीत हासिल हुई थी। कोटा नगर निगम मेयर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। परिणाम घोषित होते ही भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने प्रधानमंत्री, भारतीय जनता पार्टी और लोकसभा अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस के 39 पार्षद होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी को 35 वोट ही मिले। परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में निराशा का माहौल नजर आया।

नगर निगम कोटा के महापौर पद के लिए शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। कांग्रेस और भाजपा के पार्षद मतदान स्थल पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस के 39 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद सबसे पहले मतदान के लिए पहुंचे। कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए क्रॉस वोटिंग से इनकार किया।
कांग्रेस के पार्षद महापौर प्रत्याशी सुनीता कुमारी सुमन के नेतृत्व में मतदान स्थल पर पहुंचे। वहीं, भाजपा के पार्षद भी इसके बाद मतदान स्थल पर पहुंचे। झालावाड़ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरे भाजपा के कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण के पार्षद मौके पर पहुंच गए, जबकि रामगंजमंडी और लाडपुरा के पार्षद भी मतदान स्थल की ओर रवाना हुए।

भाजपा पार्षदों ने अपनी जीत का दावा किया। सभी पार्षद एक जैसे साफे पहनकर मतदान करने पहुंचे और इस दौरान पार्टी व अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाते रहे। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मतदान स्थल पर पहुंच गई थीं। इधर, जिला प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा गया है।

100 में से 99 पार्षद मतदान स्थल पर पहुंचे, एक निर्दलीय पार्षद अब भी नदारद

Read More कोटा राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 की तैयारियों का महापौर अनसूईया गोस्वामी और आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने किया निरीक्षण

नगर निगम कोटा के महापौर पद के लिए मतदान जारी है। निगम के 100 वार्डों में से 99 पार्षद मतदान स्थल पर पहुंच चुके हैं, जबकि वार्ड 72 से निर्दलीय पार्षद राहुल माथुर अभी तक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय सहित 99 पार्षद मतदान स्थल पर पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के पार्षद मतदान कर चुके हैं, जबकि भाजपा के पार्षद अब मतदान कक्ष में पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यदि कोई पार्षद मतदान के लिए निर्धारित समय तक नहीं पहुंचता है तो उसके लिए दोपहर 2 बजे तक इंतजार किया जाएगा। वहीं, यदि अनुपस्थित पार्षद इससे पहले मतदान स्थल पर पहुंच जाता है, तो उसके मतदान करने के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

Read More असर खबर का : कोटा में पशु चिकित्सकों के 15 नए पदों पर नियुक्ति, उपचार व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

 

Read More पहले चरण में 16 जिलों में गुरुवार मतदान, 85 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार