कार से 34 किलो डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार : भागने के दौरान पलटी कार, लगी थी फर्जी नंबर प्लेट 

34 किलो 220 ग्राम डोडा चूरा बरामद

कार से 34 किलो डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार : भागने के दौरान पलटी कार, लगी थी फर्जी नंबर प्लेट 

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 34 किलो 220 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर जोधपुर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

मोड़क स्टेशन। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 34 किलो 220 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर जोधपुर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि सोमवार रात कोट-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार पुलिस को देखकर मुड़कर तेजी से भागने लगी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार की तलाशी ली। जिसमें 34 किलो 220 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तस्करी कर रहे थे। जब्त किए गए डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों अनिल विश्नोई सींवर 28, निवासी सींवरों की ढाणी काकेलाव, जोधपुर तथा चन्द्रमोहन विश्नोई बाबल, 32, निवासी सरनाडो की ढाणी काकेलाव, जोधपुर को गिरफ्तार किया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार  सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार 
उच्चतम न्यायालय ने महिलाओं के लिए अनिवार्य सवैतनिक मासिक धर्म अवकाश की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने चिंता...
पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे
गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म