एलन कोचिंग परिसर में दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद, एक घायल; पुलिस जांच जारी

परिसरों में अनुशासन को लेकर सवाल उठा

एलन कोचिंग परिसर में दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद, एक घायल; पुलिस जांच जारी
एलन कोचिंग संस्थान के परिसर में 16 अक्टूबर को दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद के दौरान एक छात्र घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि हमले में मेटल से बनी टॉय गन का इस्तेमाल हुआ है। सिर पर चोट के कारण बाहरी हड्डी प्रभावित होने की बात सामने आई है।

कोटा। एलन कोचिंग संस्थान के परिसर में 16 अक्टूबर को दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद के दौरान एक छात्र घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि हमले में मेटल से बनी टॉय गन का इस्तेमाल हुआ है। घायल छात्र ने अपने बयान में कहा कि उस पर चाकू से भी वार किए गए, जिससे सिर, गर्दन और नाक पर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार घटना कोचिंग कक्षाओं के दौरान परिसर में हुई। विवाद फोन की लोकेशन को लेकर शुरू हुआ था। हमलावर छात्र ने कक्षा में आकर हमला किया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सिर पर चोट के कारण बाहरी हड्डी प्रभावित होने की बात सामने आई है।

पुलिस का बयान : जवाहर नगर थाना एसएचओ मुकेश कुमार मीणा ने कहा, “हमने मेटल से बनी टॉय गन बरामद की है। चाकू नहीं मिला। इस मामले में विधि से संघर्षरत एक नाबालिग छात्र को डिटेन कर संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। अनुसंधान जारी है।”

संस्थान का रुख : इस मामले में एलन कोचिंग संस्थान के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र सुरक्षा और कोचिंग परिसरों में अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुबह 830 अंक चढ़ा सेंसेक्स, दोपहर में बिकवाली से फिसला; निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद सुबह 830 अंक चढ़ा सेंसेक्स, दोपहर में बिकवाली से फिसला; निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बड़े उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 143 अंक गिरकर 73,709.69 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी...
मिट्टी में गढ़ी 'पूरी दुनिया': प्रदेश के चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार
व्हाट्सएप पर नया फर्जीवाड़ा: फर्जी क्यूआर कोड से हो रहा अकाउंट हैक, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर में कब और कहां होगा गुरु-नमन समारोह? कथक प्रस्तुतियों से लेकर कार्यशाला तक जानें खास बातें
मुंबई अग्निकांड: दो जले हुए शव बरामद, चार गंभीर रूप से झुलसे; जानें कैसे हुआ हादसा
कांग्रेस के धरने पर भाजपा का हमला, अराजकता फैलाने का लगाया आरोप
फ्रांस में हिंसा और लूटपाट के बाद बढ़ा तनाव, प्रधानमंत्री ट्रेड यूनियनों से करेंगे बातचीत