राहुल को गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल

संसद में कांग्रेस के सांसदों ने ओम बिरला से गाली गलौज

राहुल को गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल

प्रतिपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में उद्योग नगर पुलिस ने  राज सिंह आमेरा (26)पुत्र योगेन्द्र सिंंह निवासी प्रेम नगर थर्ड कोटा को गिरफ्तार किया है।

कोटा। प्रतिपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में उद्योग नगर पुलिस ने  राज सिंह आमेरा (26)पुत्र योगेन्द्र सिंंह निवासी प्रेम नगर थर्ड कोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी चेतावनी देते हुए कह रहा था कि संसद में कांग्रेस के सांसदों ने ओम बिरला से गाली गलौज की है। इसका करणी सेना व भाजपा के कार्यकर्ता कड़ा विरोध करते हैं, अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो उन 25 सांसदों के घर में तोड़फोड़ करेंगे और राहुल गांधी सुन लें उनके घर में घुसकर एक एक कर गोली मारेंगे। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। मेरी मांग है कि उन 25 सांसदों को जल्द  गिरफ्तार किया जाए। मोदी सरकार में मंत्री किरेन रिजिजू को जो बयान सामने आया, उसे सुनने के बाद हम लोग काफी गुस्से में हैं।

इन्होंने दी रिपोर्ट  
मामले में फरियादी भानू प्रताप सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह निवासी इटावा रोड सुल्तानपुर जिला कोटा (अध्यक्ष) देहात जिला कांग्रेस कमेटी की  रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने तथा शत्रुता, वैमनस्थ फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं के साथ जाकर स्वयं एसपी को परिवाद दिया। अनुसंधान एएसआई अमरचंद को दिया गया है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद अभी शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान जारी हैं। आरोपी के अभी तक किसी संगठन से जुडे. होने की अधिकृत जानकारी नहीं आई है, अनुसंधान के दौरान पता चलेगा और जांच करेंगे किस संगठन से है। एसआई इब्राहिम ने बताया कि उक्त आपराधिक व्यक्ति द्वारा जो वीडियो जारी किया है वह संगीन अपराध है तथा इस प्रकार का व्यक्ति शहर में भी दहशतगर्दी का माहौल पैदा कर रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तीन महीने में दें जवाब, लेखा परीक्षा रिपोर्ट पर वित्त विभाग सख्त : प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया बोले- भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न हों तीन महीने में दें जवाब, लेखा परीक्षा रिपोर्ट पर वित्त विभाग सख्त : प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया बोले- भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न हों
वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे वर्ष 2024-25 की लेखा परीक्षा रिपोर्ट में...
भाजपा का सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन : मंदिरों की संपत्ति पर अनियमितता और चोरी अस्वीकार्य, अनुराग ठाकुर ने कहा- मंदिरों को लूटकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस
सुप्रीम कोर्ट का टीएमसी की आपत्तियों पर विचार करने से इनकार, कोर्ट ने कहा- न्यायिक अधिकारियों पर करना चाहिए भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर: एचपीवी टीकाकरण अभियान की करेंगे शुरुआत; 16,686 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा
बरी होते ही भावुक हुए केजरीवाल : मीडिया के सामने फफक कर रो पड़े, बोले- जीत अंतत: सच की होती है
अनूठा कलात्मक प्रदर्शन : 17 वर्ष से अहिंसात्मक अनूठे कलात्मक प्रर्दशनों से करते आ रहें मांग, मुख्यमंत्री के नाम मुख्यमंत्री निवास पर दिया ज्ञापन
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की कार्यशाला संपन्न, मनरेगा-आवास योजना सहित ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा