पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी - डंडों से पीट-पीटकर हत्या

गंभीर घायल होने पर परिजनों ने उसे एमबीएस में भर्ती कराया था

पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी - डंडों से पीट-पीटकर हत्या

घटना में मारा गया युवक भी एक साल पहले ही जेल से छूटा था ।

कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में मारा गया युवक भी हत्या के मामले में एक साल पहले ही जेल से छूट कर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर  ओम प्रकाश उर्फ गंजी, ओमप्रकाश उर्फ ओमता ,तुषार उर्फ तुषी, व सुमित सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक धीरज सुमन उर्फ बिजली उर्फ बदशाह (23) निवासी भोई मोहल्ला तथा आरोपियों के बीच वर्षों से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी भी मृतक के पडोस में रहने वाले हैं। उनके बीच रात करीब साढ़े 11 बजे कहासुनी हो गई और मामला बढ़ गया। आरोपियों ने बिजली पर लाठी डंडों से हमला किया । इससे वह गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे एमबीएस में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रात करीब डेढ़ बजे मौत हो गई।
 
सीआई महेश कुमार करवाल ने बताया कि मृतक बिजली एक साल पहले ही जेल से हत्या के मामले में छूट कर आया था। आरोपी भी बदला लेने की फिराक में थे। रविवार रात को उन्होंने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट की इससे उसके सिर व गर्दन में गहरी चोट लगी थी।  बिजली भी आपराधिक प्रवृति का था ओर पूर्व मेंं उसने अमन के साथ मिलकर भोई मोहल्ला में एक अन्य का मर्डर किया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ