हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार, जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को फंसा मांगे 15 लाख 

भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता

हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार, जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को फंसा मांगे 15 लाख 

पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार। गौरतलब है कि गिरोह के चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके। महिला ने युवक को होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 15 लाख रुपए की मांग की।

इटावा। पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गिरोह के चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। एसएचओ अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी माही उर्फ मजहबीं पत्नी जफर निवासी किशोरपुरा, कोटा ने इंस्टाग्राम के जरिए युवक से संपर्क किया और उसे जिम ट्रेनिंग के बहाने कोटा बुलाया। आरोप है कि महिला ने युवक को होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 15 लाख रुपए की मांग की।

बाद में मामला 3.50 लाख रुपए में तय हुआ। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने डील के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और बाद में एक अन्य आरोपी रईस कुरैशी को भी पकड़ लिया। डीएसपी ओमप्रकाश सरावग ने बताया कि महिला को बांसवाड़ा से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरोह इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों से भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था और उनसे रुपए ऐंठता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है । 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में अति भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी...
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार
खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार
आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव
घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश