चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के दौरान आरकेपुरम थाने में तैनात एएसआई राधेश्याम सांखला की हार्ट अटैक से मौत। सीने में दर्द के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ा।

कोटा। नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी के दौरान आरकेपुरम थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम सांखला की अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।  इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राधेश्याम सांखला को कुछ दिनों पूर्व ही गैंलटरी प्रमोशन देकर हैड कांस्टेबल से एएसआई बनाया गया था। सूचना मिलते ही सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम, एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सांखला की बड़ी बेटी आगरा से कोटा आने के बाद शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

कई लोगों को बचाया :

सांखला को अभी हाल में पदोन्नत किया गया था। सांखला ने अपनी ड्यूटी के दौरान कई लोगों को चंबल में डूबने से बचाया था। इसके चलते उन्हें तत्कालीन एसपी डॉ. अमृता दुहन ने सम्मानित भी किया था। इसके बाद उन्हें गैलेंट्री अवार्ड भी मिला था। सीआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान राधेश्याम सांखला की ड्यूटी मोबाइल वैन पर लगाई गई थी। वह टीम के साथ सुबह नौ बजे थाने से ड्यूटी के लिए निकले ही थे कि अचानक उनके सीने में दर्द होने पर तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में शुक्रवार को मतदाताओं ने उत्साह से...
मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उम्र नहीं रोक पाई मतदान का जज्बा
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट
सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती