श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला

दिनभर जमा रहते हैं गाय-भैंस, गोबर और गंदगी से लोग परेशान

श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।

कोटा । श्रीनाथपुरम् ए क्षेत्र स्थित बीएसएनएल ऑफिस इन दिनों मवेशियों का तबेला बना हुआ है। जिससे वहां गंदगी रहने से स्थानीय लोगों के लिए यह परेशानी का कारण बना हुआ है।श्रीनाथपुरम् ए विकास समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यहां बीएसएनएल का आौफिस है। जिसमें गाय भैसों का जमघट रहने से यह तबेला बना हुआ है। यहां दिनभर गाय-भैसों के रहने से गोबर व अन्य गंदगी रहने लगी है। जिससे स्थानीय लोगों के लिए यह परेशानी बनी हुई है।

स्थानीय निवासी पी.पी. गर्ग ने बताया कि कॉलोनी के बीच स्थित ऑफिस व उसके आस-पास बड़ी संख्या में पशु पालकों के पशु घूमते रहते हैं। वे दूध निकालने के बाद उन्हें खुला छोड़ देते हैं। जिससे वे जगह-जगह पर गंदगी कर रहे हैं। साथ ही बीच सड़क पर भी बैठ जाते हैं। जिससे वहां रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार बीएसएनएल अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया कि इन पशुओं को यहां से हटवाया जाए लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। हालत यह है कि बड़ी संख्या में मवेशी गंदगी फेलाने के साथ ही हादसों का भी कारण बने हुए हैं। लेकिन इन मवेशियों को यहां से नहीं हटाया जा रहा है।

हालांकि कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि शहर से पशु पालकों व उनके बाड़ों को हटा दिया गया है। उन्हें बंधा धर्मपुरा स्थित देव नारायण आवासीय योजना में शिफ्ट किया गया है। उसके बाद भी यदि पशु पालक शहर में रह रहे हैं और उनके पशुओं से लोगों को परेशानी हो रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Read More बीसी के नाम पर सैकड़ों लोगों से 8 से 10 करोड़ की ठगी , मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया