मंडाना थाना क्षेत्र के मांदलिया गांव का मामला : इंजेक्शन लगाने के बाद  बालक ने तोड़ा दम, निजी क्लिनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर

पुलिस ने बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया

मंडाना थाना क्षेत्र के मांदलिया गांव का मामला : इंजेक्शन लगाने के बाद  बालक ने तोड़ा दम, निजी क्लिनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर
कोटा के मांदलिया गांव में बुखार से पीड़ित 10 वर्षीय कुलदीप मेघवाल की निजी क्लिनिक में उपचार के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत। परिजनों ने क्लिनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंडाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

कोटा/ मंडाना। क्षेत्र के मांदलिया गांव में बुखार से पीड़ित 10 वर्षीय बालक की निजी क्लिनिक में उपचार के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने निजी क्लिनिक संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगा मंडाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक बालक के पिता राजमल मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र कुलदीप मेघवाल श्रावण अमावस्या पर परिवार के साथ पीहर गया था। वहां से मांदलिया गांव लौटने के बाद  उसे हल्का बुखार हुआ। मां उसे बड़े बच्चे के साथ गांव में निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉ. रिषभ कुमार जैन के पास लेकर गई। परिजनों के अनुसार क्लिनिक पर डॉक्टर ने बालक को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद ही उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त होने लगे। कुछ देर क्लिनिक पर रखने के बाद डॉक्टर ने बालक को मंडाना अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन बालक को मंडाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति देख कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोटा पहुंचने पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

सीएमएचओ ने क्लिनिक बंद कराया :

ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर व्यास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद निजी क्लिनिक संचालक डॉक्टर को चिकित्सा कार्य से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पाबंद किया गया है। फिलहाल क्लिनिक बंद करवाया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Read More सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 

Read More पहले मतदान, फिर दूसरा काम... शहरी सरकार चुनने उमड़े कोटावासी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर