बेगूं में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 73.150 किलो डोडाचूरा व वेन्यू कार जब्त

बर्नियास गांव में गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बेगूं में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 73.150 किलो डोडाचूरा व वेन्यू कार जब्त
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज; तस्करी नेटवर्क की जांच जारी।

कोटा। 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र से 73.150 किलोग्राम डोडाचूरा और एक वेन्यू कार जब्त की है। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएनसी नरेश बुंदेल ने बताया कि सीबीएन कोटा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बेगूं तहसील के बर्नियास गांव स्थित एक बाड़े में डोडाचूरा से भरी एक कार खड़ी है। सूचना के आधार पर चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने 30 जुलाई को मौके पर पहुंचकर निगरानी की। तलाशी के दौरान बाड़े में खड़ी वेन्यू कार से 73.150 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान बाड़े और वाहन के मालिक की तलाश की गई, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए डोडाचूरा और वाहन को एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। मामले की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि विभाग का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे अवैध तस्करी नेटवर्क और ड्रग कार्टेल का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सीबीएन ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम, व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से गोपनीय रूप से दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Read More असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम
मिस ओशियन वर्ल्ड-2026 प्रतियोगिता में ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली विजेता। इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी प्रथम और भारत की हीना...
शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश