सीबीएन ने पकड़ी लाखों की डोडाचूरा खेप, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

तलाश में जुटी सीबीएन

सीबीएन ने पकड़ी लाखों की डोडाचूरा खेप, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 539.760 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त ।

कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन ) ने पिछले 24 घंटों के दौरान दो अलग- अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लाखों रुपए की नशीले पदार्थों की खेप को पकड़ा है। इस दौरान टीम ने 539.760 किलोग्राम डोडाचूरा सहित दो कार और एक- एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। सीबीएन के अधिकारियों ने मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए आंकी जा रही है।

उपनारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि  केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन ), चित्तौड़गढ़  सेल के अधिकारियों  को सूचना मिली थी  कि चित्तौड़गढ़ से मारवाड़ इलाके में दो गाड़ियों में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा है। इस पर सीबीएन  चित्तौड़गढ़  सेल के अधिकारियों की टीम बनाई  और  14 मई की देर रात उन्हें भेजा गया। इस दौरान बस्सी रोड पर पहुंचने के बाद टीम ने निगरानी रखी और गाड़ियों के आने का इंतजार किया। लगभग 3-4 घंटे इंतजार करने के बाद तक गाड़ियां नहीं आईं, तो टीम ने आस-पास के इलाके में गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान, जंगल में झाड़ियों के बीच एक कच्चे रास्ते पर दो गाड़ियां लावारिस हालत में छिपी हुई मिलीं। दोनों गाड़ियों की तलाशी में 32 बैगों से 464.940 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। कानूनी कार्रवाई पूरी कर बरामद अवैध डोडा चूरा और दोनों गाड़ियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत जब्त किया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

सीबीएन टीम को देखकर भागे तस्कर

इसी प्रकार से  प्रतापगढ़ सेल के अधिकारियों खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव रिछावाड़ा से कल्याणपुरा तक अंदरूनी रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली लाल ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सीबीएन प्रतापगढ़ सेल के अधिकारियों ने एक टीम बनाई और 14 मई 2026 की शाम को उसे भेजा  टीम के मौके पर पहुंचते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए।इसके बाद  ट्रैक्टर ट्रॉली को प्रतापगढ सेल ऑफिस लाया  गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी लेने पर पांच बैगों में 74.820 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। सीबीएन ने माल और वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Read More बदहाली का शिकार हुआ करोड़ों का अंडरपास, हादसों का भी बढ़ा खतरा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण