सीबीएन ने 156.650 किलो डोडा चूरा और कार जब्त की, जानें पूरा मामला
कार से मिले डोडा चूरा के नौ बैग
15 किलोमीटर पीछा कर रोकी कार, तस्कर अंधेरे में फरार।
कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) कोटा यूनिट ने चित्तौड़गढ़ जिले में कार्रवाई करते हुए 156.650 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया। डीएनसी नरेश बुंदेल ने बताया कि गुप्त सूचना पर 21 सितंबर की देर रात टीम ने मंगवाड़ से बालोतरा जा रही गुजरात नंबर की कार को रोकने का प्रयास किया। चालक कार लेकर भागने लगा।
टीम ने करीब 15 किलोमीटर पीछा कर कपासन तहसील के टाना गांव में कार रोक ली, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी में कार से डोडा चूरा के नौ बैग मिले। कार और मादक पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर जांच शुरू की गई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Sep 2026 15:28:02
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।

Comment List