बपावरकलां न्यू बस स्टैंड पर बिना नाले के बन रही सीसी सड़क

दुकानदारों को जलभराव की चिंता, बारिश में दुकानों में भर सकता है पानी

बपावरकलां न्यू बस स्टैंड पर बिना नाले के बन रही सीसी सड़क
निर्माणाधीन सीसी सड़क दुकानों के स्तर से एक फीट ऊंची बन रही ।

बपावरकलां। लाल बहादुर शास्त्री न्यू बस स्टैंड पर बन रही सीसी सड़क को लेकर दुकानदारों और ग्रामीणों ने जल निकासी व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले या ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में बारिश के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।दुकानदारों का कहना है कि निर्माणाधीन सीसी सड़क दुकानों के स्तर से करीब एक फीट ऊंची बनाई जा रही है। ऐसे में बरसात के दौरान पानी निकासी का रास्ता नहीं होने से पानी दुकानों में घुसने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने कहा कि यदि सड़क के साथ नालों का निर्माण नहीं किया गया तो सीसी सड़क बनाने का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
 
सीसी रोड निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसके साथ पानी निकासी के लिए नाले बनाना भी जरूरी है। यदि ड्रेनेज व्यवस्था नहीं हुई तो भविष्य में बस स्टैंड पर पानी भरने की समस्या बनी रहेगी और दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हो सकता है।
-गौरव सिंगला , दुकानदार, न्यू बस स्टैंड,बपावरकलां

पहले भी दुकानों में पानी भरने की समस्या रही है। जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

न्यू बस स्टैंउ की जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान होना जरूरी है। 
- प्रमोद पोर्टर, दुकानदार, न्यू बस स्टैंड, बपावरकलां

विभाग के पास वर्तमान में केवल सीसी सड़क निर्माण का कार्य है, नाला निर्माण काप्रस्ताव नहीं है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
- राज विजयवर्गीय, एईएन, आरएसआरडीए

Read More अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का पदार्फाश : 8 गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवकों से लाखों की ठगी

सीसी सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा नहीं कराया जा रहा है। फिर भी वे इस समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री सेचर्चा करेंगे और समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
- मुरलीधर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी, बपावरकलां

Read More असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 25 जुलाई को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को नीट और सीयूईटी परीक्षा अनियमितताओं...
पेपर लीक पर राहुल गांधी का वार, बोले- छात्रों पर पैलेटगन चलाने वालों पर हो कार्रवाई, धर्मेंद्र प्रधान को बताया 'अपराधी मंत्री'
अमेरिका ने भारत सहित 60 देशों पर लगाया टैरिफ, उत्पाद छूट का प्रावधान देकर राहत भी दी
नीट पेपर लीक: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- छात्रों के हित सुरक्षित करने के लिए '10 कदम आगे' बढ़ रही सरकार
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सच पर बुलडोजर चला रही है
आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज