वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

बूथ हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए जमकर नारे

वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, दो अन्य बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी।

कोटा। नगर निगम कोटा के वार्ड 87 में बुधवार को पुनर्मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और स्थिति को शांत कराया।
नगर निगम कोटा के तीन वार्डों के तीन बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार सुबह 7 बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ था। वार्ड 87 के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस का बूथ हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक संदीप शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में नारे लगाए, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के समर्थन में नारेबाजी की गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

हंगामे के दौरान मौके पर विधायक संदीप शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र बिरला और नवनिर्वाचित पार्षद सहित भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं कांग्रेस की ओर से शहर जिला अध्यक्ष और महिला जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
एक ही मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होने के कारण दोनों दलों के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे, जिससे मतदान केंद्र पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। वार्ड के दो अन्य मतदान केंद्रों पर हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी रहा।

 

Read More कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान

Read More राजस्थान नगर निकाय चुनाव : कोटा में ओम बिरला ने डाला वोट, मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चलती ट्रेन में राजमहल सा एहसास : पहली ट्रिप लेकर जोधपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटकों का शाही स्वागत चलती ट्रेन में राजमहल सा एहसास : पहली ट्रिप लेकर जोधपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटकों का शाही स्वागत
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स नए पर्यटन सत्र की पहली यात्रा पर जोधपुर के मंडोर स्टेशन पहुंची। 77...
भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा 'कार्टून वॉर' : एक-दूसरे के दावों पर साधा निशाना, सरकार की भूमिका को लेकर प्रस्तुत किए आंकड़े और तर्क
बगरू में चेयरमैन की कुर्सी पर घमासान : भाजपा के 4 चेहरे रेस में शामिल, कांग्रेस के दो नाम भी चर्चा में
वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
नेपाल में तीन घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, 4.5 और 4.2 तीव्रता से सहमे लोग
सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 
जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के बैग से मिला कारतूस, पूछताछ में बोली- बहन आर्मी में है