छात्रों की गूंज अभियान के तहत कांग्रेस कल करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव

सुबह 10 बजे जेकेलोन हॉस्पिटल के सामने जुटेंगे कार्यकर्ता

छात्रों की गूंज अभियान के तहत कांग्रेस कल करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव
पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में पैदल मार्च निकालेगी कांग्रेस।

कोटा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर चलाए जा रहे देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव एवं विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और देहात अध्यक्ष भानूप्रताप, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज तथा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अभियान के कोटा संयोजक जिग्नेश मेवानी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि सभी कांग्रेसजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, छात्र-युवा एवं आमजन शनिवार सुबह 10 बजे  नयापुरा जेकेलोन हॉस्पिटल के सामने पर एकत्रित होंगे। यहां से विशाल रैली पैदल मार्च के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव एवं प्रदर्शन के माध्यम से मोदी सरकार में सदबुद्धि आये और कुंभकरण की नींद में सोई हुई मोदी सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।

डॉ. विजय सोनी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं, पेपर लीक, बेरोजगारी तथा दिल्ली जंतर मंतर पर आंदोलनरत निर्दोष छात्रों पर  लाठीचार्ज का विरोध और विभिन्न राज्यो में छात्रो पर दर्ज मुकदमें को वापस करने तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर न्यायिक उचित कार्यवाही करने की मांग और मोदी सरकार की हठधर्मिता के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी तथा इस आंदोलन की गूंज दिल्ली तक पहुंचेगी। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा संगठनों एवं आमजन से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

 

Read More बड़ा सवाल - कहां से हो रही आपूर्ति ? कोटा में रोजाना खप रहा 3 टन मावा और तीन लाख लीटर दूध ,विभाग कर रहा शुद्धता का दावा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग