मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

36 किलो 565 ग्राम डोडा चूरा व अफीम 226 ग्राम जब्त

मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मकान की तलाशी के दौरान कमरे से भारी मात्रा में डोडा चूरा और अफीम बरामद हुई।

कोटा। रानपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्करी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमन अहीर (35), पुत्र भवानी लाल अहीर, निवासी जगपुरा, थाना रानपुर (कोटा शहर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके मकान की तलाशी के दौरान 36 किलो 565 ग्राम डोडा चूरा और 226 ग्राम अफीम जब्त की।

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों और अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ऑपरेशन गरुड़ व्यूह के अंतर्गत सभी थानों पर विशेष टीमें गठित की गई हैं। एएसपी दिलीप सैनी के निर्देशन और वृताधिकारी वृत चतुर्थ जिला कोटा शहर मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में, रानपुर थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम को बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्यनगर रोड, जगपुरा स्थित एक मकान में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और नियमानुसार नोटिस देकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से भारी मात्रा में डोडा चूरा और अफीम बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

5 अधिकारी आज सेवानिवृत्त, प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव 5 अधिकारी आज सेवानिवृत्त, प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव
एक आईपीएस, एक आईएफएस और तीन आरएएस अधिकारी सेवानिवृत्त। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में आईपीएस कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक...
1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी
पूर्व एफबीआई निदेशक ने मारने के लिए कोड भाषा में भेजे संदेश : ट्रंप ने की कोमी की पोस्ट की आलोचना, लिखा- 8647 लिखकर दिया उनकी हत्या का संकेत
क्योंझर कंकाल मामला: ओडिशा विधानसभा में हंगामा ; विपक्ष ने सरकार को घेरा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान