दैनिक नवज्योति ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव, बनाया रावण का पुतला

ड्रॉइंग में उकेरे राम-रावण युद्ध के दृश्य, प्रतियोगिता में अंकित रहे प्रथम

दैनिक नवज्योति ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव, बनाया रावण का पुतला
श्री करनी नगर विकास समिति के बच्चों ने रंगों के जरिए दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश।

कोटा। दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी भावना के साथ दैनिक नवज्योति ने श्री करनी नगर विकास समिति के बाल गृह के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक दशहरा उत्सव मनाया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। उत्सव के दौरान बच्चों के लिए दशहरा थीम पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। वहीं, समिति के बड़े बच्चों रामनिवास, कमल, कपिल, सुमत और अजय ने मिलकर रावण का पुतला तैयार किया। लकड़ी, गत्ते, कागज और अन्य सामग्रियों से बनाए गए पुतले को सजाने के बाद आतिशबाजी के साथ जलाया गया।

रचनात्मकता में दिखाई प्रतिभा

ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रावण के दस सिर, राम के धनुष-बाण से रावण का वध और रावण दहन जैसे दृश्य चित्रित किए। किसी ने रावण को जलते हुए दिखाया, तो किसी ने राम-रावण युद्ध को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन चित्रों के जरिए बच्चों ने दशहरे के महत्व को समझते हुए अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

उत्साह और उमंग से मनाया पर्व

Read More समाजसेवा की मिसाल बनीं आरती, महिलाओं को न्याय और बच्चों को शिक्षा की दिखा रहीं राह

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फुलझड़ी, अनार और चकरी चलाकर उत्सव का आनंद लिया। आतिशबाजी के बीच बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री करनी नगर विकास समिति की संयोजिका सुमन भंडारी, बाल गृह के सुपरवाइजर महेश मीना और विष्णु सक्सेना का सराहनीय योगदान रहा।

Read More कोटा : खाटूश्यामजी की यात्रा में काल बना एक्सप्रेसवे, पुलिया से 15 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रैवलर; 8 लोगों की मौत

प्रतियोगिता के परिणाम

Read More सवाई माधोपुर स्टेशन पर पावर कार में धुआं, रेलवे की त्वरित कार्रवाई,घटना की संयुक्त जांच के आदेश

प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान पर अंकित पांचाल, कक्षा 6, द्वितीय स्थान पर अनिल जाटव, कक्षा 9 तथा तृतीय स्थान पर लकी पांचाल, कक्षा 9 रहे। वहीं, सांत्वना पुरस्कार के लिए गोविंद, कक्षा 8 और कमल मेहता को चुना गया।

इनका कहना है

दैनिक नवज्योति ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें अच्छा अनुभव देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया है। दशहरा के त्योहार के दौरान बच्चों के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को बाहर लाने का एक बेहतरीन जरिया हैं।
-सुमन भंडारी,समिति संयोजिका 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से मौसम बदल गया है। मंगलवार को कोटा और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन...
रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा
RSS का बड़ा जनसंपर्क अभियान: देशभर में 10.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचा संघ, मोहन भागवत ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
दिवाली सजावट: व्यापारी दो फाड़ महासंघ ने जताया आभार, मंडल ने उठाए सवाल
दैनिक नवज्योति ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव, बनाया रावण का पुतला
कोलंबिया में भीषण हादसा: सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल