अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दैनिक नवज्योति ने किया पौधारोपण

पार्क की दुर्लभ प्रजातियों और संरक्षण प्रयासों से कराया अवगत

अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दैनिक नवज्योति ने किया पौधारोपण
45 वें स्थापना दिवस पर लगाए औषधीय,फलदार व छायादार पौधे।

कोटा। दैनिक नवज्योति कोटा संस्करण के 45 वें स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की श्रंखला में शनिवार को दैनिक नवज्योति के निदेशक नरेन्द्र चौधरी व निदेशक शालिनी चौधरी ने अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में पौधारोपण किया। इस अवसर पर आम,कल्पवृक्ष,बढ़,केत,सहित 11 औषधीय,छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने पार्क का भ्रमण कर जंगल और वन्य जीवों के संसार को निहारा। इससे पहले अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क प्रशासन की ओर से दोनों ही निदेशक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

दैनिक नवज्योति के निदेशक नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क संतुलित और समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित हो रहा है। आने वाले समय में यह पार्क संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। वहीं निदेशक श्रीमती शालिनी चौधरी ने कहा कि यहां चट्टानी इलाके में इस प्रकार का अद्भुत स्थान बन जाना संघर्ष, संकल्प और संरक्षण की कहानी को बयां करता है।

 इस अवसर पर असिस्टेंड फॉरेस्टर(नाका प्रभारी) मनोज शर्मा,वन रक्षक सुरेन्द्र सैनी, महिला वन रक्षक मंजू खोखर ने पार्क की विशेषताओं के साथ ही पौधों की दुर्ळभ प्रजातियों से अवगत कराया। असिस्टेंट फॉरेस्टर मनोज शर्मा ने बताया कि पार्क में कुल 145 वन्य जीव हैं। नेशनल जू अथॉरिटी के प्रोटोकोल के अनुसार देखरेख की जाती है। यहां दो बड़े तालाब भी विकसित किए गए हैं। इस मौके पर अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क व दैनिक नवज्योति का स्टॉफ भी मौजूद था।
यह लगाए पौधे
आम,बिल्व पत्र,अन्कोल, कल्पवृक्ष,पारस पीपल,करोंदा,केत,कूलम,बढ़,चुरेल व कचनार का रोपण किया गया।

 

Read More 9 करोड़पति, 76 लखपति और 12 पार्षद हजारी, निगम में बनने वाले नये बोर्ड में रहेगा लखपतियों का पलड़ा भारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आने पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार से जवाब मांगा।...
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर