सावन के पहले दिन कोटा में रिमझिम बारिश

नए सिस्टम से मानसून फिर सक्रिय

सावन के पहले दिन कोटा में रिमझिम बारिश
अगस्त के पहले सप्ताह तक बारिश जारी रहने की संभावना।

कोटा। मानसून सक्रिय होने के बावजूद पिछले कई दिनों से कोटा में बादल तो छा रहे थे, लेकिन बारिश का इंतजार बना हुआ था। गुरुवार को सावन के पहले दिन सुबह धूप रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और काले बादल छा गए। इसके बाद शहर में रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर शाम तक जारी रही।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बने नए सिस्टम के कारण मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से कोटा में 29 जुलाई से बारिश का दौर शुरू हुआ है, जो अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।

सावन के पहले दिन हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से शहरवासियों ने राहत महसूस की। हालांकि कोटा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, पिछले साल की तुलना में इस बार कोटा में बारिश का आंकड़ा कम रहा है। आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरे निशान में बंद हुआ बाजार;  ऑटो, तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली से सेंसेक्स में 274 अंक की बढ़त हरे निशान में बंद हुआ बाजार; ऑटो, तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली से सेंसेक्स में 274 अंक की बढ़त
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी के दम पर तेजी दर्ज की गई। ऑटो, तेल एवं...
फिल्म प्रमोशन : 'ओह माय डॉग' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे पवन मल्होत्रा, जानें रिलीज डेट
कार्यग्रहण में देरी पर सख्त हुई सरकार, 31 जुलाई पूर्वाह्न तक नई पोस्टिंग पर जॉइन करने के आदेश
सिलिकोसिस प्रभावितों के उपचार व पुनर्वास को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
महाराष्ट्र में हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, सटीक कारण का पता लगा रही पुलिस
राजस्थान के 5,919 हज आवेदकों का चयन, 10 अगस्त तक जमा कराने होंगे 1.52 लाख रुपए
चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग, पार्किंग में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी जलीं