असर खबर का - आखिरकार सात वरिष्ठ सहायक बने सहायक प्रशासनिक अधिकारी

चार का सेवानिवृत्ति से पहले और तीन का हुआ सेवानिवृत्ति के बाद प्रमोशन, नगर निगम कोटा उत्तर की पदौन्नति मंडल बैठक में किया निर्णय

असर खबर का - आखिरकार सात वरिष्ठ सहायक बने सहायक प्रशासनिक अधिकारी

नगर निगम कोटा उत्तर के वरिष्ठ सहायकों का लम्बे समय से प्रमोशन नहीं होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

कोटा।  नगर निगम कोटा उत्तर के 7 वरिष्ठ सहायकों का सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन हुआ है। लम्बे समय बाद हुए प्रमोशन में तीन तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं और 4 भी इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं। नगर निगम कोटा उत्तर में कार्यरत मंत्रालयिक व अधीनस्थ कर्मचारियों की पदोन्नित के लिए पदोन्नित  मंडल की  बैठक बुधवार को उप निदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल के अध्यक्ष उप निदेशक(क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग कमल कुमार मीणा, सदस्य महापौर मंजू मेहरा व सदस्य सचिव आयुक्त अशोक त्यागी ने भाग लिया।  बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से सदस्य सचिव कोटा उत्तर के आयुक्त ने वर्ष 2022-23 में कर्मचारियों के वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक द्वितीय से  स्वास्थ्य निरीक्षक प्रथम के पद पर पदोन्नित के लिए प्रकरण समिति की बैठक में रखा। जिसे समिति ने पारित कर दिया। 

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि नगर निगम कोटा उत्तर के वरिष्ठ सहायकों का लम्बे समय से प्रमोशन नहीं होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 20 जनवरी को पेज 3 पर बिना पदोन्नित 8 वरिष्ठ सहायकों की होगी सेवानिवृत्ति शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमे वरिष्ठ सहायकों की बरसों से पदोन्नित नहीं होने का मामला उठाया था। उसके बाद 3 फरवरी को पेज 5 पर कर्मचारियों की 7 साल से नहीं हुई डीपीसी शेीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि अधिकारियों की तो चालू वित्त वर्ष की डीपीसी की जा रही है। जबकि वरिष्ठ सहायक पदोन्नित के लिए इंतजार कर रहे हैं। उनकी पत्रावली इधर से उधर घूम रही है। 

इन्हें बनाया सहायक प्रशासनिक अधिकारी
नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त ने बैठक में बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23  के बजट में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 8 पद स्वीकृत है और ये रिक्त भी है। रोस्टर के अनुसार इनमें से 7 पद सामान्य संवर्ग व 1 पद अनुसूचित जाति से भरा जाना है।  पदोन्नित समिति द्वारा इन 7 वरिष्ठ सहायकों रेखा गुप्ता, राकेश माथुर, अमरजीत कौर,  गिरीराज गहलोतद, नवल कुमार जैन,शंकर सेठी व दीनदयाल गुप्ता को सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें से अमरजीत कौर 31 अक्खूबर 2023 को, गिरीराज गहलोद 31 अक्टूबर 2024 को व शनकर सेठी 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 

इनका प्रमोशन होना शेष
नगर निगम कोटा उत्तर में कार्यरत वरिष्ठ सहायक महेन्द्र जैन, मनोज डोई, मुकेश बोहरा, अब्दुल  ररूफ व गोपी का सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन किया जाना है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम द्वारा केवल एक वर्ष 2022-23 की डीपीसी की गई है। यदि 2023-24 व 2024-25 की भी डीपीसी इसके साथ कर दी जाती तो शेष सभी वरिष्ठ सहायकों का भी प्रमोशन हो जाता। सूत्रों के अनुसार जिन 7 का प्रमोशन किया गया है उनमें से 3 तो सेवानिवृत्त होने से पद रिक्त है। शेष 4 में से तीन का अप्रेल , जुलाई व अक्टूबर तक सेवानिवृूत्ति होने वाली है। जिससे सहायक प्रशासनिक अधिकारी के सभी पद फिर से रिक्त होने वाले है। ऐसे में दोबारा से डीपीसी की बैठक करनी होगी। सूत्रों के अनुसार पहले ही कई साल बाद डीपीसी की गई है। ऐेसे में अगली डीपीसी न जाने कब होगी।

Read More Weather Update : उत्तरी हवाओं का असर हुआ कमज़ोर, प्रदेश में सर्दी कम

इनका भी हुआ प्रमोशन 
पदोन्नित समिति की बैठक के अनुसार कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर विकास सांखला, ज्ञानेश मेड़तवाल, अंतिमा शर्मा, इमरान अंसारी, प्रीति कश्यप, जगदीश प्रसाद गौतम व महेश कुमार शर्मा शामिल है। इसी तरह से सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक के पद पर अक्षय कुमार जैन व सुमित कंजोलिया को पदोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य निरीक्षक द्वितीय से स्वास्थ्य निरीक्षक प्रथम के पद पर प्रहलाद पुत्र मोहन और प्रकाश महाराजा को पदोन्नत किया गया है। हालांकि प्रकाश महाराजा का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। 

Read More राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

Post Comment

Comment List

Latest News

हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक
विश्व विरासत स्थल जंतर मंतर रविवार को फैशन और ग्लैमर के अनूठे संगम का साक्षी बना। यहां हेरिटेज डोर सीजन-2...
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी