गणेश पंडाल में छाया हनुमान अंश का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़

गणपति दर्शन के साथ बच्चों से लेकर बड़ों तक ने देर रात तक लिया फिल्म का आनंद

गणेश पंडाल में छाया हनुमान अंश का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़
श्री चिंताहरण गणेश नवयुवक मंडल की अनूठी पहल, गणपति उत्सव में भक्ति के साथ मनोरंजन का रंग।

कोटा। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच शहर में गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। फतेहगढ़ी में श्री चिंताहरण गणेश नवयुवक मंडल की ओर से इस बार गणेश पंडाल में धार्मिक आयोजनों के साथ मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया गया। मंडल की ओर से पंडाल में बड़ी स्क्रीन लगाकर लोकप्रिय फिल्म हनुमान अंश का प्रदर्शन किया गया।मंगलवार शाम फिल्म देखने के लिए श्रद्धालुओं और फिल्म प्रेमियों की भीड़ पंडाल में जुटने लगी। बड़ी स्क्रीन पर फिल्म के दृश्यों के साथ पंडाल का माहौल और भी रोमांचक हो गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने देर रात तक फिल्म का आनंद लिया।
आयोजनकर्ता शुभम मेहरा ने बताया कि गणेशजी के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन का अवसर देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव में भक्ति के साथ आपसी मेलजोल और मनोरंजन का रंग भी देखने को मिले, इसी सोच के साथ बड़ी स्क्रीन पर फिल्म दिखाई गई। मंडल की इस पहल की लोगों के बीच खूब चर्चा रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं