खेतों में भड़की आग : 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को लाखों के नुकसान

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

खेतों में भड़की आग : 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को लाखों के नुकसान

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया। हालांकि  प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बिजली तारों में स्पाकिंर्ग से आग लगने की आशंका जताई जा रही। ट्रांसफार्मर के आसपास आग नहीं होने से यह संभावना और मजबूत। 

सुल्तानपुर। नगर के बाहर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को खेतों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल  जलकर राख हो गई। इस घटना में किसानों को लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग एक खेत से दूसरे खेत में फैलती चली गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि आग से कचोलिया निवासी किसान जगदीश मीणा की 54 बीघा, जालिमपुरा निवासी महावीर मीणा की 6  बीघा सहित आसपास के 7-8 किसानों की फसल जल गई। गिर्राज जांगिड़, किशन कुमार मेघवाल, चंद्रप्रकाश सुमन, अब्दुल राहुफ, राजेश एवं सीताराम मेघवाल सहित अन्य किसानों की फसल भी आग  की चपेट में आई। कुल मिलाकर करीब 100 बीघा में फसल नष्ट हुई है। 

तारों में स्पाकिंर्ग की आशंका 
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि  प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बिजली तारों में स्पाकिंर्ग से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ट्रांसफार्मर के आसपास आग नहीं होने से यह संभावना और मजबूत हो रही है।  


 

Read More एनटीपीसी ग्रेजुएट की भर्ती परीक्षा देने पहुंचे केवल 56 प्रतिशत अभ्यर्थी, जल्द ही उत्तरकुंजी और ऑब्जेक्शन ट्रैकर जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग