स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे

फायरमैन की सहायता से परिवार के 7 सदस्यों को सुरक्षित बचाया

स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
घर में रखे थे गैस के तीन सिलेंडर, समय रहते आग पर काबू पाकर टला बड़ा हादसा।

कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर प्रथम के एक मकान में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई। नीचे खड़ी स्कूटी में लगी आग मकान में ऊपर तक पहुंच गई। जिससे मकान में रहने वाले दो जने बुरी तरह से झुलस गए। जबकि मौके पर पहुंचे फायरमैन की मुस्तैदी से परिवार के 7 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि महावीर नगर प्रथम स्थित मकान में आग लगी थी। सूचना पर श्रीनाथपुरम् फायर स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुंची और फायरमैन रोहित मीणा, हरिओम, महेश व वाहन चालक रामकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि परिवार में एक महिला साधना व उनका जेठ हरीश झुुलस गए थे जिन्हें तलवंडी स्थित निजी अस्पराल में भर्ती कराया गया।

हरीश के मामा महेश चंद माहेश्वरी ने बताया कि हरीश व उनका छोटा भाई महावीर नगर प्रथम स्थित जैन मंदिर के पास तीन मंजिला मकान में रहते हैं। शनिवार सुबह करीब 4 से 4.30 बजे करीब मकान में धुंआ हुआ तो उनके छोटे भांजे की पत्नी साधना की आंख खुली। उसने कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर आग लगी हुई थी। उसने शोर मचाया और परिवार के अन्य लोगों को जगाया। लेकिन तब तक आग मकान में ऊपर तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में सभी लोग घबरा गए। इसके बाद निगम के फायर अनुभाग को सूचना दी। वहां से दो दमकलें मौके पर पहुंची और करीब आधे से पौन घंटे में आग बुझाई।

नीचे खड़ी स्कूटी से लगी आग
महेश चंद ने बताया कि मकान में नीचे की तरफ मुख्य द्वार के पास अदर की तरफ तीन स्कूटी खड़ी थी। संभावना है कि उनमें आग लगी। जिससे वह आग सीढिय़ों के रास्ते होते हुए ऊपर की तरफ पहुंच गई। जिससे नीचे और ऊपर दोनों भाईयों के परिवारों में अफरा तरफरी मच गई। आग लगने से परिवार के लोगों को बचाने के प्रयास में बड़ा भांजा हरीश भी झुलस गया।आग बुझाने के बाद परिवार के लोगों को सीढिय़ों के रास्ते ही सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बच्चे समेत अन्य लोग सुरक्षित
फायरमैन रोहित मीणा ने बताया कि स्कूटी में आग लगने से आग व धुंआ पूरे मकान में फैल गया था। गैस के तीन सिलेंडर भी रखे हुए थे जिन्हें सुरक्षित किया गया। इसके बाद परिवार के 5 बच्चों समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने से मकान में काफी सामान जल जाने से  नुकसान भी अधिक हुआ है। रोहित ने बताया कि यदि समय रहते लोगों को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। महेश चंद ने बताया कि आग व धुएं से मकान गर्म हो गया। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। समय पर यदि दमकल कर्मी नहीं पहुंचते तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

Read More कोटा नगर निगम की मतगणना शुरू, वार्ड 86 में बड़ा उलटफेर; युवा चेहरे ने पूर्व उप महापौर को हराया

 

Read More  नगर निकाय चुनाव कोटा: अब तक की मतगणना में भाजपा 42 और कांग्रेस 22 पर जीती, 3 सीट पर निर्दलीय विजयी, भाजपा के पूर्व पार्षद को मिली करारी हार

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा महापौर चुनाव : भाजपा से अनुसुइया गोस्वामी ने भरा नामांकन, कांग्रेस से सुनीता सुमन मैदान में कोटा महापौर चुनाव : भाजपा से अनुसुइया गोस्वामी ने भरा नामांकन, कांग्रेस से सुनीता सुमन मैदान में
महापौर पद के लिए भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की सुनीता सुमन ने नामांकन दाखिल किया। 100 सदस्यीय निगम...
कर्नाटक में सरकार-पार्टी के बीच तालमेल के लिए समिति बनाने पर विचार कर रहा कांग्रेस आलाकमान, सरकार और कांग्रेस संगठन के प्रतिनिधि हो सकते है शामिल
महापौर चुनाव : कांग्रेस से सुनीता गुप्ता ने भरा नामांकन, भाजपा से सुनील कोठारी मैदान में
गूगल के जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध, नकली कंपनी के डेटा पर लक्ष्य साधने का दिया था काम
15 रूफटॉप लाउंज में आयोजित हुई ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’, जयपुर के डिजिटल क्रिएटर्स ने की शिरकत
आंगनबाड़ी में मासूमों को एक्सपायरी पोषाहार, टूटे खिलौने और जर्जर छत
भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला