84 साल की मोडी बाई से नवमतदाताओं तक, लोकतंत्र के पर्व में दिखा उत्साह

पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर जताई चिंता, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रही विशेष व्यवस्था

84 साल की मोडी बाई से नवमतदाताओं तक, लोकतंत्र के पर्व में दिखा उत्साह
नांता, बड़गांव और पत्थर मंडी में ईवीएम की शुरुआती खराबी से कुछ देर प्रभावित हुआ मतदान, मशीनें बदलकर प्रक्रिया कराई सुचारू।

कोटा। नगर निगम चुनाव के तहत बड़गांव क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। इनमें बुजुर्गों, दिव्यांगों और पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता निभाई।

तीन केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी, 10 से 20 मिनट प्रभावित रहा मतदान
नांता के वार्ड नंबर 20 के भाग संख्या 14ए में मॉक पोल के दौरान ईवीएम का एक बटन दबा रहने की तकनीकी खराबी सामने आई। इसके अलावा बड़गांव सरकारी स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पर करीब 15 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। पत्थर मंडी के बूथ संख्या 4 पर भी ईवीएम में तकनीकी खराबी आई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों केन्द्रों पर दूसरी मशीनें उपलब्ध कराईं। मशीन बदलने के बाद करीब 10 से 20 मिनट के भीतर मतदान प्रक्रिया फिर सुचारू हो गई।

84 वर्षीय मोडी बाई ने दिखाई मतदान के प्रति जागरूकता
वार्ड नंबर 20 के भाग संख्या 14ए में 84 वर्षीय मोडी बाई भी बढ़ती उम्र और शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद मतदान केन्द्र पहुंचीं। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके मतदान केन्द्र पहुंचने और वोट डालने के जज्बे की वहां मौजूद लोगों और मतदान कर्मियों ने सराहना की।

पहली बार वोट डालकर युवाओं ने रखी अपनी बात
पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में स्थानीय समस्याओं को लेकर जागरूकता दिखाई दी। नांता क्षेत्र की निवासी मिथलेश गोचर ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या धुआं और प्रदूषण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके वोट से चुनी जाने वाली सरकार और प्रशासन इस समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे।
वहीं बड़ौदा बस्ती निवासी 22 वर्षीय अंजलि वर्मा ने भी पहली बार मतदान किया। उन्होंने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान दस्तावेज जमा कराने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया था। इस बार पहली बार नाम जुड़ने पर उन्होंने मतदान किया और कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी मतदान करना चाहेंगी।

Read More सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर क्यों नहीं चलाया जा सकता?

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुगम व्यवस्था
प्रशासन की ओर से प्रमुख मतदान केन्द्रों पर बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और सहायकों की व्यवस्था की गई। इससे बुजुर्ग, बीमार 

Read More कोटा के सीवी गार्डन में घुसा लेपर्ड, मॉर्निंग वॉकर्स में मची भगदड़; क्रेन की मदद से साढ़े तीन घंटे में हुआ रेस्क्यू

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने के आसार। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग...
62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा
होम वोटिंग की सुविधा नहीं, बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचने में हुई परेशानी
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
किशनपोल के 12 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं की लंबी कतारें आईं नजर
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: फर्जी मतदान के आरोपों से गरमाया माहौल, प्रत्याशियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी शिकायत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, पांच महिलाएं पकड़ी गईं; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ