कार की "बत्ती " में नशे का तहखाना, खुला राज तो निकली 18.2 किलो अफीम

बाड़मेर भेजी जा रही थी नशे की बड़ी खेप, नाकाबंदी देख भागे तस्कर

कार की
चित्तौड़गढ़ से पीछा कर कोटा तक लाया गया संदिग्ध वाहन,चालक और वाहन मालिक की तलाश जारी।

कोटा । केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.200 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त किया गया है। अफीम कार की पिछली लाइट में बनाए गए विशेष गुप्त खाने में 29 छोटे पैकेटों में छिपाकर रखी गई थी।

बाड़मेर ले जाई जा रही थी अफीम की खेप
डीएनसी नरेश बुंदेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक कार में अवैध अफीम की खेप को बाड़मेर क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चित्तौड़गढ़ डिवीजन-2 की टीम ने संदिग्ध मार्गों पर निगरानी और नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान सफेद रंग की संदिग्ध कार नजर आई, लेकिन चालक टीम को देखकर अचानक दिशा बदलकर तेज गति से भाग गया।

टीम को गच्चा देकर गायब हुई कार, जवानों ने बिछाया जाल
इस पर टीम ने कार का पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी के बाद वाहन नजरों से ओझल हो गया। संदिग्ध मार्ग दो दिशाओं में बंटने के कारण टीम को दो दलों में विभाजित कर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई। लगातार तलाशी के दौरान एक टीम को संदिग्ध कार दूर से दिखाई दी। मौके पर पहुंचने पर कार में कोई व्यक्ति नहीं मिला। टीम ने वाहन के आसपास निगरानी के लिए सादे कपड़ों में जवान तैनात किए और चालक के लौटने का इंतजार किया।

मौके पर नहीं मिला कुछ, कोटा कार्यालय में खुला राज
दूसरी टीम ने वाहन के चालक और मालिक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई व्यक्ति कार पर दावा करने नहीं पहुंचा। मौके पर वाहन की तलाशी लेने पर भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद कार को विस्तृत जांच के लिए सीबीएन कार्यालय कोटा लाया गया। वहां कार मैकेनिक की मदद से वाहन की बारीकी से जांच की गई तो पिछली लाइट में विशेष रूप से बनाया गया गुप्त खाना मिला। इसे खोलकर जांच करने पर 29 छोटे पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 18.200 किलोग्राम अवैध अफीम मिली।

Read More मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं

टाटा नेक्सॉन जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
सीबीएन ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अफीम और तस्करी में इस्तेमाल टाटा नेक्सॉन को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े नेटवर्क और वाहन के चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More असर खबर का : चीनी के भंडारण पर शिकंजा, घटाई डीलरों की स्टॉक सीमा

तस्करों का नया पैंतरा: बत्ती में बनाया गुप्त ठिकाना
सीबीएन की कार्रवाई में यह सामने आया कि तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए वाहनों में विशेष गुप्त खाने तैयार कर रहे हैं। इस मामले में भी मौके पर तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन सीबीएन कार्यालय में मैकेनिक और तकनीकी जांच के दौरान बैक लाइट के पीछे छिपाया गया यह पूरा नेटवर्क बेनकाब हो गया।

Read More झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर