हाइटेंशन लाइन हादसे ने ली महिला की जान, 3 बच्चों समेत 9 लोग करंट से झुलसे

जान बचाने के लिए बाहर निकल कर भागे लोग  

हाइटेंशन लाइन हादसे ने ली महिला की जान, 3 बच्चों समेत 9 लोग करंट से झुलसे
अचानक 33 केवी हाइटेंशन लाइन का इंसुलेटर धमाके साथ टूटने से पोल के साथ जमीन और घरों में करंट दौड़ गया। इससे एक महिला सहित दो गायों की मौत हो गई तथा तीन बच्चों सहित नौ जने झुलस गए। महिला पुुरुष और बुजुर्ग शामिल। घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती।

कोटा। अनंतपुरा क्षेत्र के बरड़ा बस्ती में रविवार को अचानक 33 केवी हाइटेंशन लाइन का इंसुलेटर धमाके साथ टूटने से पोल के साथ जमीन और घरों में करंट दौड़ गया। इससे एक महिला सहित दो गायों की मौत हो गई तथा तीन बच्चों सहित नौ जने झुलस गए। जिनमें महिला पुुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं। घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक बस्ती के घरों में करंट दौड़ने के बाद लोग घरों से निकलकर बाहर भागे और अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि बरसात नहीं होने से जमीन गीली नहीं थी, जिससे यहां  हादसा होने से बच गया।  प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक बरड़ा बस्ती में धमाके की आवाज आई।  तभी अचानक से घरों की दीवारों तथा लोहे के उपकरणो में करंट दौड़ गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागने लगे। वहां जमीन पर दो गाय झुलसी पड़ी थी और बाद में दोनों की मौत हो गई। घर में करंट आने से सलमा पत्नी आफाक की मौत हो गई। फाल्ट होने से बिजली बंद हो गई। 

इन्हें किया गया अस्पताल में भर्ती
पुलिस निरीक्षक रमेश कविया ने बताया कि बरड़ा बस्ती में दो मकानों के ऊपर से एक 33 केवी की हाइटेंशन लाइन जा रही थी। इस दौरान हाइटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूट गया और तार पोल से टकराकर जमीन पर आ गया। इस दौरान जमीन पर करंट आने से दो गायों और महिला सलमा की मौत हो गई। जबकि अरसिल (9) पुत्र अफाक, अफाक (33)पुत्र इशाक बेग, इशाक वेग (60) पुत्र कल्लू , नशीवन (50) पत्नी इशाक वेग, जोया (19)पुत्री समीर, आलिया (12) पुत्री समीर, सीमा (50) पत्नी राजू, अयोध्या बाई (49), भूरी बाई (25 ) पत्नी असफाक निवासी बरड़ा बस्ती को झुलसने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया