नारी निकेतन की बेटियों का घर बसाने को एमए पास, सात लाख इनकम वालों ने भी किया आवेदन

बेटियों की पसंद को दी जाएगी प्राथमिकता

नारी निकेतन की बेटियों का घर बसाने को एमए पास, सात लाख इनकम वालों ने भी किया आवेदन
मेरी पत्नी की तबीयत खराब रहती है दूसरी शादी करना चाहता हूं,जैसे विभिन्न तर्क आ रहे सामने।

कोटा। माता-पिता के आंचल और अपनों के साए से दूर, नांता स्थित नारी निकेतन को ही अपना आशियाना मान चुकीं दो बेटियों—रानी और गंगा—के जीवन में खुशियों की नई शुरूआत होने वाली है। कभी परिस्थितियों के चलते यहाँ पहुंची इन बेटियों के घर बसाने और उनके जीवन को नई दिशा देने के लिए विभाग ने पिछले दिनों आॅनलाइन आवेदन मांगे थे। इन बेटियों का हाथ थामने और इन्हें सम्मानजनक जीवन देने के लिए राजस्थान से 47 युवाओं ने इच्छा जताई है। हालांकि, इनमें से लगभग 23 आवेदनों में कुछ तकनीकी कमियाँ पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने के लिए आवेदकों को सूचित कर करीब आठ दिन का समय दिया गया है।नारी निकेतन की अधीक्षक अंशुल मेंहदीरत्ता ने बताया कि इन बेटियों को अपनी जीवनसंगिनी बनाने के लिए समाज के हर वर्ग से आवेदन आ रहे हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

आवेदकों में उच्च शिक्षित और संपन्न युवा, ये रोचक तथ्य भी आ रहे सामने 
उच्च शिक्षा और अच्छी आय: इन बेटियों से विवाह के लिए समाज के संपन्न और पढ़े-लिखे युवाओं ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। आवेदकों में एम.ए. डिग्री धारक उच्च शिक्षित युवाओं से लेकर 7 लाख सालाना आय वाले नौकरीपेशा भी शामिल हैं।समाज में बेटियों की कमी: जब आवेदकों से पूछा गया कि वे नारी निकेतन की इन लड़कियों से शादी क्यों करना चाहते हैं, तो कुछ युवाओं ने व्यावहारिक दर्द बयां किया। उनका कहना था कि उनके समाज में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या काफी कम है, जिसके कारण विवाह के लिए लड़कियां बहुत मुश्किल से मिल रही हैं।

बीमार पत्नी के लिए दूसरी शादी का अनोखा मामला
जांच के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब मामला भी सामने आया। एक आवेदक से जब विवाह की वजह पूछी गई, तो उसने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसका तर्क था कि उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती है, इसलिए वह उसकी देखभाल और घर के लिए दूसरी शादी करना चाहता है।विभाग को इसके अलावा भी कई तरह के रोचक और हैरान करने वाले कारण आवेदकों के फॉर्म में देखने को मिल रहे हैं।

अब ये रहेगा प्रोसेस 
प्राप्त आवेदनकर्ता ओं की स्क्रूटनी होने के बाद उनका सबसे पहले इंटरव्यू होगा। उसके बाद होम स्टडी होगी, साथ ही उनका चरित्र सत्यापन सहित अन्य वेरिफिकेशन होंगे। इसके बाद इंटरव्यू में चयन होने के बाद अगले चरण की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद लड़कियों की पसंद से शादी की जाएंगी।

Read More बारिश बनी एमबीएस अस्पताल की सबसे बड़ी परीक्षा : बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था बनी मरीजों की मुसीबत

पिछले वर्ष भी हुई शादियां 
 गौरतलब है कि नारी निकेतन में वर्ष 2024 में तीन लड़कियां व 2025 में एक लड़की की शादी संपन्न हुई थी। देखा जाएं तो अब तक करीब चार लड़कियों की शादी धूमधाम से नारी निकेतन के द्वारा करवाई जा चुकी हैं।

Read More पूछते-पूछते गंगाजी जाने जैसे हालात, एक दूसरे से पूछ कर चला रहे काम

इनका कहना 
हमारा प्रयास इन बेटियों को एक सुरक्षित और खुशहाल भविष्य देना है। फिलहाल अधूरे आवेदनों को पूरा करवाया जा रहा है। इसके बाद होम स्टडी करवाकर मैरिज सब-कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद इंटरव्यू और आगे की प्रक्रिया होगी।
- अंशुल मेहंदीरत्ता, अधीक्षक, नारी निकेतन (कोटा)

Read More 2 साल से फाइलों में अटका अभेड़ा कंजरर्वेशन रिजर्व, जानें पूरा मामला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा