14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

तीन लग्जरी वाहन जब्त

14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दो दिन में तीन अलग-अलग मामलों में 3996 अंग्रेजी शराब के पव्वे, 166 उच्च ब्रांड की शराब की बोतलें तथा तस्करी में प्रयुक्त तीन लग्जरी वाहन जब्त।

मंडाना। कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दो दिन में तीन अलग-अलग मामलों में 3996 अंग्रेजी शराब के पव्वे, 166 उच्च ब्रांड की शराब की बोतलें तथा तस्करी में प्रयुक्त तीन लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मामले में आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिला साइबर टीम, चेचट थाना और मंडाना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 14.50 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई। शराब की खेप कोटा ग्रामीण क्षेत्र से मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी।

जांच में सामने आया कि तस्करों ने लग्जरी कारों को मॉडिफाई कर उनमें गुप्त ब्लॉक बनवा रखे थे। इन्हीं गुप्त स्थानों में शराब छिपाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गुजरात और राजस्थान के रहने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात के सूरत और वलसाड जिलों के निवासी तथा राजस्थान के बाड़मेर जिले के दो युवक शामिल हैं।

चेचट में पीछा कर पकड़ी शराब से भरी कार
23 मई को चेचट थाना पुलिस ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के नीचे नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की और बैरिकेड्स तोड़ते हुए फरार होने लगा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी कार छोड़कर अंधेरे में खेतों की ओर भाग निकले। तलाशी में वाहन से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

मंडाना में दो अलग-अलग कार्रवाई
24 मई को मंडाना थाना पुलिस ने एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई। इसी दिन एक अन्य सूचना पर पुलिस ने हाईवे के रेस्ट एरिया में खड़ी एक संदिग्ध किया सेल्टोस कार को घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन की जांच में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Read More मिडिल ईस्ट का तनाव हमारी थाली तक पहुंचा, ग्राहकों की खरीदारी क्षमता हुई प्रभावित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर...
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास