असर खबर का - मोक्ष रथ व डीप फ्रिज के लिए हैल्प लाइन नम्बर जारी
नगर निगम कोटा उत्तर ने शुरु की नि:शुल्क सुविधा
नवज्योति में समाचार प्रकाशित होते ही आयुक्त ने नम्बर जारी कर दिए हैं।
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से शवों को मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए मोक्ष रथ व डीप फ्रिज की नि:शुल्क सुविधा शुरु की गई है। इसके लिए हैल्प लाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं। कोटा उत्तर के आयुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशानुसार नगर निगम कोटा उत्तर द्वारा शव की अंतिम यात्रा के लिए एक मोक्ष रथ वाहन क्रय किया गया है। इसके साथ एक डीप फ्रिज भी शव को सुरक्षित रखने के लिए क्रय किया गया है।उन्होंने बताया कि यह मोक्ष रथ व डीप फ्रिज व्यक्ति के मृत्यु उपरांत नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे नगर निगम कोटा उत्तर सीमा क्षेत्र मे होने वाली आकस्मिक मृत्यु के बाद शव को शमशान घाट परिसर तक पहुचाने में सुविधाजनक होगा। इसके लिए कोई भी शुल्क परिजनों को नही देना होगा। इस मोक्ष रथ वाहन को नि:शुल्क उपयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर 0744-2502345 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
नवज्योति ने किया था समाचार प्रकाशित
गौरतलब है कि मोक्षरथ व डीप फ्रिज के बारे में दैनिक नव’योति ने समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 4 मार्च के अंक में पेज 7 पर‘ अंतिम यात्रा को सुगम बनाएगा नगर निगम’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि मोक्षरथ व डीप फ्रिज की नि:शुल्क सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा शीघ्र ही फोन नम्बर जारी किए जाएंगे। समाचार प्रकाशित होते ही आयुक्त ने नम्बर जारी कर दिए हैं।
Comment List