असर खबर का : 10 लाख से चमक रहा लक्खी बुर्ज का सौन्दर्य, अगले 15 दिन में नजर आएगा निखरा स्वरूप

फसाड़ लाइटों से चमकेगा घंटाघर व महात्मा गांधी स्कूल

असर खबर का : 10 लाख से चमक रहा लक्खी बुर्ज का सौन्दर्य, अगले 15 दिन में नजर आएगा निखरा स्वरूप
नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के दिन ही निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया था।

कोटा। शहर की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए नगर निगम ने अभिनव पहल की है। लक्खी बुर्ज के साथ ही घंटाघर का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है, जिनसे इनका स्वरूप नया और निखरा हुआ नजर आएगा। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर निगम ने ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार का काम हाथ में लिया है। लक्खी बुर्ज के जीर्णोद्धार के लिए निर्माण शाखा की ओर से करीब 10 लाख रूपए की लागत से विभिन्न नवीनीकरण कार्य किए जा रहे हैं। इसमें सीढिय़ों की मरम्मत, नवीन कलात्मक दरवाजे, टाइल्स लगाने, कलात्मक फव्वारे, विशेष लाइटिंग, इन-बिल्ट म्यूजिक सिस्टम वाले पोल स्थापित करने और सुविधाओं के सुधार सहित आकर्षक रंग-रोगन का कार्य शामिल है। निरीक्षण के दौरान इस काम को अगले 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त मेहरा ने बताया कि विद्युत अनुभाग द्वारा शहर की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों पर अत्याधुनिक फसाड़ लाइटिंग लगाने की योजना है। इस लाइटिंग के प्रभाव को और अधिक निखारने के लिए निर्माण शाखा द्वारा महात्मा गांधी स्कूल, महारानी स्कूल और घंटाघर टावर की विशेष केमिकल वॉशिंग करवाई जाएगी। इससे पत्थरों पर समय के साथ आई धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी और इनका मूल सौंदर्य पुन: उभरकर सामने आएगा। इस कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता कुलदीप प्रेमी, सचिन यादव ,तनुज शर्मा, सहायक अभियंता मोतीलाल चौधरी, विष्णु वैष्णव व संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि शहर के प्रमुख एतिहासिक व पर्यटन स्थल लक्खी बुर्ज की दुर्दशा का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 27 व 28 अप्रैल को समाचार प्रकाशित किए थे। 27 को पेज दो पर एक लाख में बना था इसलिए नाम रखा लक्खी बुर्ज शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें यहां हो रही दुर्दशा को उजागर किया था। समाचार प्रकाशित होने के दिन ही निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया था। उसके बाद 28 अप्रैल को पेज दो पर' लोटेगा लक्खी बुर्ज का पुराना वैभव शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें आयुक्त ने इसकी मरम्मत समेत अन्य कार्य करवाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद यहां काम शुरु हुए और अब इस माह तक काम पूरे होने के बाद लोगों के लिए यह पर्यटन स्थल के रूप में निखरकर आएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास