असर खबर का : आरओबी से हटाया झुका हुआ खम्बा, बंद लाइटें फिर से जल उठेंगी

दो अन्य खम्बों को भी हटाया

असर खबर का : आरओबी से हटाया झुका हुआ खम्बा, बंद लाइटें फिर से जल उठेंगी
बिजली के अस्त-व्यस्त तार ठीक किए जाएंगे, जिससे बंद लाइटें फिर से जल उठेंगी।

कोटा। डीसीएम रोड स्थित संजय नगर आरओबी पर आंधी के दौरान झुके बिजली के खम्बे को केडीए की ओर से गुरुवार को हटवा दिया गया। शहर में तीन दिन पहले आई आंधी से आरओबी पर लगे खम्बों में से बिजली का एक खम्बा टेढ़ा होकर झुक गया था। जिससे उसके कभी भी गिरने पर हादसे का खतरा बना हुआ था। गुरुवार को केडीए की ओर से उस खम्बे को हटवा दिया।केडीए के अधिशाषी अभियंता विद्युत ललित कुमार मीणा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से खम्बा झुक गया था। उसे कटवाकर हटवा दिया है। उसके साथ ही दो अन्य खम्बों को भी हटाया गया है। वहीं इसकी जगह पर फेब्रिकेट करके नए सिरे से खम्बे लगाए जाएंगे। साथ ही बिजली के जो तार अस्त-व्यस्त हो रहे हैं उन्हें भी सही कर दिया जाएगा। जिससे यहां बंद लाइटें भी जल जाएंगी।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि हादसों को न्यौता दे रहे इस बिजली के खम्बे का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 7 मई के अंक में पेज 6 पर ' छतों पर लगे अवैध होर्डिग्स व वॉलड्रॉप से दुर्घटनाओं का खतरा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें इस बिजली के खम्बे के टेढ़ा होने व उससे हादसों के खतरे की जानकारी दी गई थी। समाचार प्रकाशित होते ही केडीए अधिकारी हरकत में आए और गुरुवार को ही उस खम्बे को हटवा दिया। जिससे अब खतरा नहीं रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजरायल के बीच एक प्रारूप समझौते की...
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव
प्रदेश में मानसून की एंट्री की तारीख नहीं, जुलाई और अगस्त की बारिश तय करती है पूरा सीजन
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला