असर खबर का - जिस टॉयलेट में सांस लेना तक दूभर था, उसकी खुशबूदार फिनायल से धुलाई की

परिसर में बना शुलभ शौचालय अभी भी बंद

असर खबर का - जिस टॉयलेट में सांस लेना तक दूभर था, उसकी खुशबूदार फिनायल से धुलाई की

नवज्योति ने खबर में सत्य छापा..... हमें भी फिक्र आगे से ठीक रखेंगे।

कोटा। दैनिक नवज्योति में 18 फरवरी को ''यात्रीगण कृपया ध्यान दें.........'' शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद रोड़वेज प्रशासन हरकत मे आया। संजय नगर स्थित बस स्टेण्ड़ पर बने स्टाफ टॉयलेट की मरम्मत करवाकर बंद पड़े वॉश बेसिन के नलों को चालू कर दिया गया। जिस टॉयलेट में सांस लेना तक दूभर था सफाई कर्मियों द्वारा उनमें खुशबुदार फिनायल से धुलाई की जा रही थी । पूरे परिसरों के भीतर पौछा लगाया जा रहा था। हालांकि परिसर में बना शुलभ शौचालय अभी भी नहीं खोला गया, लेकिन परिसर में साफ सफाई के प्रयास देखकर बस स्टैण्ड़ पर यात्रियों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी । यात्रा कर रही ममता ने बनाया कि 20 दिन बाद यहां दौबारा आयी हूं ।आज देखा कि नीचें वाला स्टाफ टॉयलेट साफ हो गया तो पहली बार प्रयोग किया है।

एडीसीए की महिला टीम ने लिया बस स्टैंड के हालातों का जायजा

शनिवार को मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए की महिला टीम ने संजय नगर बस स्टैंड का दौरा किया और मौके पर फैली अव्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। टीम ने पाया कि टॉयलेट के नाम पर एकमात्र स्थान पर अभी भी ताला लगा हुआ था। परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था अभी नहीं थी।

वात्सल्य कक्ष तैयार करने की बात कही

Read More हॉर्मुज संकट से थमी सुगंध की सप्लाई, खाड़ी देशों के इत्र 15-20% हुए महंगे

एडीसीए की जिला अध्यक्ष सीता प्रजापती ने बताया कि दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से छपी जन समस्याओं की खबरों पर संज्ञान लेते हुये राष्ट्रीय महासिचव राकेश तंवर के निदेर्शानुसार यह दौरा किया गया। इस दौरान महिलाओं की गरिमा के सम्मान हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और वात्सल्य रूम (मदर केयर रूम) तैयार करने की मांग की।

Read More बेटियों का दर्द : बीए के बाद छूट रही पढ़ाई, ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी कॉलेजों में पीजी संकाय ही नहीं

खबर में छपा सब सत्य

Read More अब गैस सिलेंडर को भी कंकू पत्री का न्यौता, आयोजक जुटे गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करने में

एडीसीए की महिला टीम ने परिसर का दौरा करने के बाद रोड़वेज के प्रशासनिक भवन में बैठी नीति गोयल मैनेजर प्रशासन से दैनिक नवज्योति में प्रकाशित खबर मे छपे हालात पर बात कही तो रोड़वेज प्रशासननिक अधिकारियों ने भी प्रकाशित खबरों की पुष्टि करते हुये अक्षरश: सत्य होने की बात कहकर आगे से इसमें सुधार की बात कही । तथा शीघ्र ही सुधार करवाने की बात कही।

दैनिक नवज्योति में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुये हमारी टी म ने रोड़वेज बस स्टेण्ड़ का दौरा किया कमियों के बारे में मौके पर एक रिर्पोट तैयार की है, जिसे आगे कार्यवाही के लिये भेजा जायेगा।

-सीमा प्रजापति, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एडीसीए

यह बोले जिम्मेदार

महिलाओं के सम्मान के लिये निगम तत्परता से कार्य करवाने के लिये तैयार है, एक दो दिन में सामने आयी परेशानियों को दूर करवा दिया जाएगा।

-नीति गोयल , प्रशासनिक प्रबन्धक कोटा आगार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल