असर खबर का : एक दर्जन जगहों पर शुरु हुई प्याऊ, पानी के कैम्पर रखवाए

गर्मी में राहगीरों को मिलने लगा ठंडा पानी

असर खबर का : एक दर्जन जगहों पर शुरु हुई प्याऊ, पानी के कैम्पर रखवाए

जहां अभी भी प्याऊ शुरु नहीं हुई हैं वहां भी प्याऊ शुरु की जाएंगी।

कोटा। नगर निगम की ओर से गुरुवार को शहर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ प्याऊ शुरु कर दी गई। जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी मिलने लगा है। नगर निगम की ओर से पूर्व में हर साल गर्मी के सीजन में मटकों वाली अस्थायी प्याऊ लगाई जाती थी। लेकिन वाटर कूलर लगने के बाद से प्याऊ लगाना बंद सा हो गया था। वहीं नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने भीषण गर्मी को देखते हुए 28 अप्रैल को शहर में डेढ़ दर्जन स्थानों पर प्याऊ संचालित करने के आदेश तो जारी कर दिए थे लेकिन एक दिन पहले तक प्याऊ शुरु नहीं हो सकी थी। नगर निगम की ओर से कई जगह पर प्याऊ के लिए स्ट्रक् चर तो बना दिए थे लेकिन वहां पीने के पानी के लिए कैम्पर नहीं रखे गए थे। जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही थी।

नवज्योति ने किया मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 21 मई के अंक में पेज 6 पर' भीषण गर्मी के बावजूद नहीं लगाई अस्थायी प्याऊ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही गुरुवार को नगर निगम आयुक्त ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों व प्याऊ के लिए नियुक्त प्रभारियों को प्याऊ शुरु करने के निर्देश दिए। आयुक्त का निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत अधिकतर प्याऊ पर पानी के कैम्पर रखवाए। घोड़े वाले बाबा चौराहा, सीएडी चौराहा, चम्बल गार्डन के सामने और तलवंडी व कॉमर्स कॉलेज रोड समेत कई जगह पर पानी के कैम्पर रखवाए। जिन पर सुबह से शाम तक लोगों ने शीतल जल का आनंद लिया और अपनी प्यास बुझाई।
नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि उन्होंने प्याऊ शुरु करने के आदेश कई दिन पहले ही दे दिए थे। लेकिन जैसे ही उनकी जानकारी में आया कि अभी तक वहां पानी की व्यवस्था नहीं की है तो संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसके बाद अधिकतर स्थानों पर प्याऊ को शुरु कर दिया है। साथ ही जहां अभी भी प्याऊ शुरु नहीं हुई हैं वहां भी शुरु करवा दी जाएंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में किराएदार की क्रूरता : मकान मालकिन का गला दबाकर सिर दीवार से फोड़ा, लूटे गहने और मोबाइल जयपुर में किराएदार की क्रूरता : मकान मालकिन का गला दबाकर सिर दीवार से फोड़ा, लूटे गहने और मोबाइल
दौलतपुरा इलाके में किराएदार और उसके साथी ने मकान मालिकिन रानी पर हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया।...
‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार
मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- विकसित भारत में प्रगति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही युवा आबादी
शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद शिक्षक आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति
सिंगरौली खनन मामले में संवेदनशीलता से विचार करे सरकार, जयराम बोले- कोयला खनन परियोजना के खिलाफ कानूनी चुनौती का खुला है विकल्प
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर