असर खबर का : शहर की सड़कों पर अब नजर आई वातानुकूलित ई बसें

चार मार्गों पर दौडऩे लगी सुविधायुक्त 10 बसें

असर  खबर का : शहर की सड़कों पर अब नजर आई वातानुकूलित ई बसें
कोटा में 100 ई बसों का संचालन किया जाना है जिनमें से अभी तक 49 बसें आ चुकी है।

कोटा। नगरीय परिवहन की सुविधायुक्त व वातानुकूलित ई बसें शहर की सड़कों पर अब नजर आने लगी हैं। शहर में फिलहाल चार मार्गों पर 10 ई बसें दौड़ रही हैं। पीएम ई बस योजना के तहत कोटा में 100 ई बसों का संचालन किया जाना है। जिनमें से अभी तक 49 बसें आ चुकी है। नगर निगम चुनाव की आचार संहिता से पहले 18 अगस्त को 10 ई बसों का उद्घाटन कर इनकी शुरुआत तो कर दी थी। लेकिन उसके बाद से इन बसों का संचालन नहीं किया गया था। जिससे शहरवासी इन बसों के चलने का इंतजार ही कर रहे थे। कोटा बस सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से इन बसों का संचालन किया जा रहा है। शहर में गुरुवार को लोगों को बस सड़कों पर दिखी तो लोग इनमें सवार हुए। जिससे बिना शोर व प्रदूषण युक्त इन एसी बसों में लोगों ने सफर किया।

सुबह 6 से रात 9.30 तक सुविधा
शहर में फिलहाल ये बसें सुबह 6 बजे से रात 9.30 बजे तक चलाई जा रही है। एरोड्राम से रानपुर तक और वहां से वापस एरोड्राम तक इस मार्ग पर 4 बसें है। एरोड्राम से सोगरिया मार्ग पर 2 बसें, रायपुरा से भदाना मार्ग पर 2 और रेलवे स्टेशन से मुकुंदरा तक 2 बसें चल रही है। नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि कोटा में 49 बसें आ चुकी है। उनमें से जिन बसों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उनका संचालन शुरू कर दिया है। शेष बसों को भी शीघ्र ही चलाया जाएगा। वैसे शहर में 100 बसें आनी है। सभी बसें आने के बाद शहर वासियों को इन बसों की सुविधा बिना किसी इंतजार के मिलने लगेगी।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि ई बसों का उद्घाटन होने के बाद सड़कों पर नजर नहीं आने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 21 अगस्त को पेज दो पर'कठी छ र भाया या ई-बस शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि उद्घाटन के बाद से इन बसों का संचालन नहीं हो रहा है। जिससे शहरवासी इन बसों का इंतजार ही कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया