असर खबर का : बनियानी तक पीएम ई-बस सेवा शुरू, ग्रामीणों में खुशी
ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
रंडखेड़ा। झालीपुरा-कोटा से बनियानी तक पीएमई बस सेवा शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बस के बनियानी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने चालक और कंडक्टर का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों ने बस में सफर भी किया।
बस चालक ने बताया कि यह बस सेवा केंद्र सरकार की ओर से नियमित रूप से संचालित की जाएगी तथा यात्रियों के लिए किराया भी कम रखा जाएगा। बस प्रतिदिन झालीपुरा से कोटा, कैथून, गलाना, अरंडखेड़ा,झोपड़ियां, दीपपुरा होते हुए बनियानी तक संचालित होगी। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति में 4 अक्टूबर को खबर प्रकाशित होने के दो दिन बाद ही अरंडखेड़ा से बनियानी तक ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है।
पहले अरंडखेड़ा तक ही थी बस सेवा
दयाराम गुर्जर भाया ने बताया कि पहले यह बस सेवा अरंडखेड़ा तक संचालित हो रही थी। बनियानी और दीपपुरा के ग्रामीणों की ओर से बस सेवा को बनियानी तक बढ़ाने की मांग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं विधायक कल्पना देवी के समक्ष रखी गई थी। बस सेवा बनियानी तक शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने जताया आभार
बस सेवा शुरू होने पर बनियानी सहित आसपास के गांवों के से ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र आ सरकार व दैनिक नवज्योति का यह आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि बस सेवा के विस्तार से विद्यार्थियों सहित आमजन को कोटा और अन्य स्थानों तक आने-जाने में सुविधा होगी।

Comment List