असर खबर का : भीमसिंह स्टेडियम से हटाए जंगली घास और खरपतवार

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया प्रशासन

असर खबर का : भीमसिंह स्टेडियम से हटाए जंगली घास और खरपतवार
मात्र 14 घंटे बाद ही सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम स्टेडियम पहुंची।

सांगोद। नगर के सबसे बड़े एवं एकमात्र भीमसिंह स्टेडियम की खस्ता हालत को लेकर दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेडियम की सफाई करवाई।

खबर प्रकाशित होने के मात्र 14 घंटे बाद ही सफाई निरीक्षक हंसराज नरवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम स्टेडियम पहुंची और वहां उगी जंगली घासए खरपतवार तथा कचरे को हटाकर मैदान की साफ.सफाई करवाई। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर को व्यवस्थित बनाने का कार्य भी किया गया। उल्लेखनीय है कि दैनिक नवज्योति के बुधवार के अंक में भीमसिंह स्टेडियम में व्याप्त अव्यवस्थाओंए जंगली घास और सफाई की समस्या को लेकर विस्तृत समाचार प्रकाशित किया गया था। खबर में खिलाड़ियोंए क्रिकेट एवं फुटबॉल कोच तथा स्थानीय नागरिकों ने अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं।

खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने ली राहत की सांस
स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेडियम में लंबे समय से जंगली घास और खरपतवार फैले हुए थे। कई बार इनमें सांप दिखाई देने से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भय का माहौल बन गया था। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया थाए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। अब सफाई कार्य पूरा होने के बाद खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए पालिका प्रशासन तथा मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कनाडा में जंगल की आग बुझाने वाला विमान क्रैश : 3 लोगों की मौत, बचाव दल ने की हादसे की पुष्टि कनाडा में जंगल की आग बुझाने वाला विमान क्रैश : 3 लोगों की मौत, बचाव दल ने की हादसे की पुष्टि
कनाडा के फोर्ट सिम्पसन के पास जंगल की आग की निगरानी में लगा बर्ड डॉग टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...
जेकेके में शुरू हुई ‘आओ एक्टिंग करें’ वर्कशॉप : छुपे कलाकारों को मिला मंच, रंग साधना थिएटर ग्रुप की पहल से युवाओं में अभिनय सीखने का जोश
राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर चंदा, चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कांग्रेस
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
एटा: हाइटेंशन लाइन के सपंर्क में आया ताजिया, एक की मौत, 7 अन्य झुलसे
1 जुलाई से जयपुर-नोएडा के बीच रोजाना दो उड़ानें, एक दर्जन नए शहरों से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
पाली-नाडोल-देसूरी सड़क परियोजना के फंड जुटाने में जुटे, वित्त विभाग को भेजेंगे पुनः प्रस्ताव