असर खबर का ... कोटा स्टेडियम में बनेंगे दो नए एथलेटिक्स ट्रैक

ईएसआई अस्पताल को मिलेंगे हाईटेक उपकरण

असर खबर का ... कोटा स्टेडियम में बनेंगे दो नए एथलेटिक्स ट्रैक
लोकसभा अध्यक्ष बिरला की खेल मंत्री के साथ हुई बैठक

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा-बूंदी क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को संसद भवन में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कोटा स्टेडियम में दो नए एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण सहित खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बिरला ने कहा कि हाल ही में कोटा के खिलाड़ियों से संवाद के दौरान आधुनिक खेल सुविधाओं की आवश्यकता सामने आई है। उन्होंने कहा कि कोटा को खेल प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बनाने के लिए आधुनिक खेल परिसरों का निर्माण, मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन और विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। 

उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री से कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। बैठक में खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण, अत्याधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बिरला ने कहा कि कोटा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिले। तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
 
बैठक के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कोटा में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार देशभर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान बिरला ने कोटा के ईएसआई अस्पताल में आधुनिक मशीनें और हाईटेक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया खेल स्टेडियमों का मामला
कोटा शहर में खेल मैदानों और स्टेडियमों की दुर्दशा के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में श्रंखलाबद्ध समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं। समाचारों में बताया गया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित खेल स्टेडियमों में पर्याप्त सुविधाओं का अभाव होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि यहां पर सुविधाओं का विस्तार हो जाए तो खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक