असर खबर का : आखिरकार कोटा आ ही गई फायर बाइक

फायर अनुभाग को मिल दो फायर बाइक

असर खबर का  :  आखिरकार कोटा आ ही गई फायर बाइक
तंग गलियों और संकरे बाजारों आग पर तुरंत पाया जा सकेगा काबू।

कोटा। शहर की तंग गलियों और संकरे बाजारों के साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजारों में अग्नि दुर्घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाने में अब नहीं आएगी परेशानी। ऐसे स्थानों पर आग बुझाने के लिए आखिरकार नगर निगम कोटा के फायर अनुभाग को दो फायर बाइक मिल गई है। निगम के अग्निशमन बेड़े में शामिल हुई दोनों लायर बाइक को सोमवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर अनुसूईया गोस्वामी और आयुक्त ओपी मेहरा ने विधिवत पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर इन्हें शहर में तैनाती के लिए रवाना किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर के ऐतिहासिक और घने बसे इलाकों में बड़ी अग्निशमन गाडिय़ों का पहुँचना अक्सर एक बड़ी चुनौती साबित होता था। ट्रैफिक और संकरे रास्तों के कारण दमकल वाहनों को पहुँचने में समय लगता था। जिससे जान-माल के नुकसान का जोखिम बना रहता था। इन फायर बाइक के बेड़े में शामिल होने से अब किसी भी आपात स्थिति में बेहद कम समय में आग पर प्राथमिक नियंत्रण पाया जा सकेगा। ये बाइक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन के रूप में कार्य करेंगी।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं फायर बाइक

आयुक्त मेहरा ने फायर बाइक की कार्यप्रणाली और तकनीकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक फायर बाइक में 9-9 लीटर क्षमता के विशेष वॉटर टैंक लगाए गए हैं, जिनमें पानी के साथ फोम का मिश्रण किया गया है। यह फोम-मिश्रित तकनीक तेल, पेट्रोल या सामान्य पदार्थों से लगने वाली आग को तेजी से बुझाने में बेहद कारगर साबित होती है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह सेवा 24 घंटे अलर्ट मोड पर कार्यरत रहेगी।

25 लाख कीमत है दोनों की

Read More कोटा में किडनी फेल होने से एक प्रसूता की मौत, दूसरी आईसीयू में

नगर निगम के सीएफओ व उपायुक्त फायर राकेश व्यास ने बताया कि शहर के पुराने इलाकों व तंग बाजारों में आग लगने की संभावनाओं को देखते हुए कोटा में फायर बाइक की लम्बे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नगर निगम की ओर से पहले फेज में दो फायर बाइक क्रम की गई है। इनकी कीमत 25 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि इन बाइक पर लगे टैंक को एक से दो मंजिल तक फायरमैन कंधे पर उठाकर ले जा सकते हैं और वहां भी आग बुझाई जा सकती है। एक फायर बाइक पर दो फायर फाइटर्स जाकर आग बुझा सकते हैं।

Read More दशहरे मैदान में खड़े हुए दशानन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले : 100 टन की क्रेन से खड़ा किया 105 फीट ऊंचा रावण, सुबह 7 बजे पूरा हुआ काम

प्राथमिक चरण में श्रीनाथपुरम और सब्जी मंडी में तैनाती

Read More किसी को छत, किसी को परिवार, किसी को नई जिंदगी की राह दिखा रहा 'आश्रय'

निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने बताया कि शुरुआती चरण में इन फायर बाइक को शहर के दो प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों—श्रीनाथपुरम और सब्जीमंडी में तैनात किया गया है। सब्जीमंडी क्षेत्र में प्रतिदिन होने वाली भारी भीड़ व तंग रास्तों को देखते हुए यहाँ फायर बाइक की उपस्थिति आपात स्थिति में वरदान साबित होगी। वहीं श्रीनाथपुरम क्षेत्र में भी इनके रहने से नए कोटा में आसपास के इलाकों में सुरक्षा का दायरा मजबूत होगा।

नवज्योति ने कई बार किया था प्रकाशित

गौरतलब है कि कोटा में फायर बाइक की आवश्यकता के संबंध में दैनिक नवज्योति ने कई बार समाचार प्रकाशित किए थे। पुराने शहर की तंग गलियों को देखते हुए इनकी आवश्यकता के बारे में अधिकारियों को चेताया गया था। समाचार पत्र में 10 मार्च को पेज 3 पर ' इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने फायर बाइक लाने के सबंध में प्रयास किए। उसके बाद 15 अप्रैल को पेज दो पर' अब कोटा में भी जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि कोटा में पहले फेज में दो बाइक क्रय की जाएगी। लगातार प्रकाशित समाचारों के बाद नगर निगम की ओर से इन दो फायर बाइक को क्रय किया गया है। जिससे विशेष रूप से गर्मी के समय में आग लगने की घटनाओं पर तुऱत काबू पाने में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ 'जय' (RBT 108) अपने इलाके पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 2016...
RSS का बड़ा जनसंपर्क अभियान: देशभर में 10.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचा संघ, मोहन भागवत ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
दिवाली सजावट: व्यापारी दो फाड़ महासंघ ने जताया आभार, मंडल ने उठाए सवाल
दैनिक नवज्योति ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव, बनाया रावण का पुतला
कोलंबिया में भीषण हादसा: सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
असर खबर का : आखिरकार कोटा आ ही गई फायर बाइक