असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर

नियमित रूप से हो सफाई

असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के दो दिन बाद ही हरकत में आया प्रशासन।

सांगोद। नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के दो दिन के भीतर नगर पालिका के स्वच्छता विभाग ने विभिन्न कॉलोनियों में जाम नालों, कचरे के ढेर और दुर्गंध फैला रहे मलबे की सफाई करवा दी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कॉलीनी वासियों ने नालों में जमा कचरे, गंदगी, सड़ांध और दुर्गंध की समस्या को लेकर नाराजगी जताई थी। विकास कार्यों के दौरान हुई खुदाई के कारण कई स्थानों पर नालों की स्थिति और अधिक खराब हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि समय रहते सफाई नहीं होने पर आगामी बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते थे।

बीमारी फैलने की बढ़ रही थी आशंका
क्षेत्रवासियों के अनुसार भीषण गर्मी के चलते बच्चे शाम के समय कॉलोनियों में खेलने निकलते हैं, लेकिन गंदगी और ठहरे हुए पानी के कारण डेंगू मच्छरों तथा मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था। इससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मालव ने सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सफाई करवाने का आश्वासन दिया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए स्वच्छता विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया।

नियमित निगरानी और कचरा पात्र की मांग
कॉलोनीवासियों ने सफाई कार्य होने पर संतोष जताते हुए कहा कि यदि पालिका द्वारा नियमित रूप से सफाई करवाई जाए तो ऐसी स्थिति उत्पन्न ही नहीं होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि सफाई कर्मचारी सप्ताह में कम से कम एक बार प्रत्येक वार्ड, गली और मोहल्ले का निरीक्षण करें तथा समस्याओं का समय रहते समाधान करें। स्थानीय लोगों ने यह भी मांग की कि चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कचरा पात्र लगाए जाएं। उनका कहना है कि मुख्य मार्गों की सफाई तो नियमित दिखाई देती है, लेकिन अंदरूनी पु गलियों और मोहल्लों में रहने वाले लोगों को अक्सर गंदगी और कचरे की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप