खबर का असर : नगर पालिका ने शुरू किया नदी की सफाई का अभियान

गंदगी से अन्नपूर्णा नदी का प्रवाह बाधित हो गया था

खबर का असर : नगर पालिका ने शुरू किया नदी की सफाई का अभियान
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया प्रशासन।

सांगोद। सांगोद की जीवनदायिनी अन्नपूर्णा नदी में जमा कचरे और गंदगी की समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। 31 मई को खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और नदी की सफाई अभियान शुरू कराया । गौरतलब है कि कोटा रोड स्थित अन्नपूर्णा पुलिया के पास नदी किनारों पर जमा कन्चरे और अपशिष्ट के कारण नदी का प्रवाह बाधित हो गया था तथा क्षेत्र में दुर्गंध फैलने लगी थी। इससे आमजन के साथ-साथ जलीय जीवों पर भी संकट मंडरा रहा था। 31 मई को यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पूर्व पार्षद प्रदीप सोनी, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से सफाई कार्य शुरू करवाया। नदी में जमा कचरे और अपशिष्ट को निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से बाहर डंप किया गया। 

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिए निर्देश
पूर्व पार्षद प्रदीप सोनी ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पेयजल लाइन से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण जेसीबी मशीन नहीं लग पाई थी, लेकिन अब नदी की सफाई करवा दी गई है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

नगर पालिका द्वारा अब नियमित रूप से नगर की नालियों, नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर सफाई करवाई जा रही है, ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो और जल स्स्रोत स्वच्छ बने रहें।
- मनोज मालव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई