असर खबर का : इटावा में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत शुरू

स्पीकर बिरला ने भी दिए निर्देश

असर खबर का : इटावा में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत शुरू
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन।

इटावा । इटावा नगर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशों के बाद कैमरों की मरम्मत और सार-संभाल का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की तकनीकी जांच बुधवार को शुरू की गई। संवेदक की टीम ने इटावा थाने सहित विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों और कंट्रोल बॉक्स का निरीक्षण किया। जांच में कई जगह केबल कटी हुई मिली, जबकि कुछ कैमरों में तकनीकी खराबी पाई गई। दो स्थानों पर कैमरे तक गायब मिले, जिन्हें अज्ञात लोग खोलकर ले गए। मंगलवार को इटावा दौरे के दौरान व्यापारियों और नगर वासियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की समस्या से अवगत कराया था। लोगों ने बताया कि कैमरों के संचालन से अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगा था और पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में भी सहायता मिलती थी। इस पर बिरला ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा को कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

एक सप्ताह में शुरू होंगे कैमरे
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा ने बताया कि कैमरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। संवेदक अपनी तकनीकी टीम के साथ लगातार कार्य कर रहा है और एक सप्ताह के भीतर सभी कैमरों को चालू करने का आश्वासन दिया गया है।

दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
दैनिक नवज्योति ने 2 जून के अंक में नगर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। करीब एक वर्ष से बंद पड़े कैमरे अब दोबारा शुरू होने की उम्मीद है, जिससे नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस