असर खबर का: चम्बल पुलिया समेत शहर के सभी मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ सड़कों का पेचवर्क

बरसात में हिचकोलों व हादसों से मिलेगी राहत

असर खबर का: चम्बल पुलिया समेत शहर के सभी मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ सड़कों का पेचवर्क
बुधवार सुबह से रात तक शहर के मुख्य मार्गों पर गड्ढे भरने और डामर पैचवर्क का काम हुआ शुरु

कोटा। चम्बल की बड़ी पुलिया हो या एरोड्राम चौराहा जैसे हाइवे। या फिर,  थर्मल चौराहा समेत शहर के अन्य मुख्य मार्ग। अब बरसात के समय में इन सड़कों पर वाहन चालकों को न तो हिचकोले खाने पड़ेंगे और हादसों से भी राहत मिलेगी। यह संभव हुआ है इन सभी जगहों की सड़कों के पेचवर्क का काम शुरू होने से। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से नयापुरा स्थित चम्बल की बड़ी पुलिया पर डामर उखडऩे से हुए बड़े-बड़े गड्ढ़ों को सही करने का काम शुरू कर दिया है। गड्ढ़ों वाली जगह पर उखड़े डामर को हटाकर उसके स्थान पर नया मलबा डाला जा रहा है। साथ ही उन गड्ढ़ों को भरकर पेचवर्क किया जा रहा है। दिन में इस पुलिया पर ट्रैफिक अधिक होने से यहां रात के समय काम किया गया। जिससे न तो काम करने वालों को परेशानी हो और न ही वहां से निकलने वाले ट्रैफिक में व्यवधान हो।

हालांकि यहां सड़क अधिक खराब होने से उसे सही करने में समय लग सकता है। लेकिन एक बार काम शुरू हो गया तो जल्दी ही पूरी सड़क सही हो जाएगी। इसी तरह से शहर के बीचों बीच स्थित झालावाड़ रोड हाइवे एरोड्राम चौराहे पर टावर ऑफ लिबर्टी के पास सी सड़कों को भी दिन के समय सही किया जा रहा था। यहां भी दिन के समय भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है। उसके बाद भी यहां सड़क के उखड़े डामर को हटाकर नया मलबा डालकर गड्ढ़ों को भरने व पेचवर्क करने का काम किया गया।

यहां भी सुधारी सड़कें
केवल इन दो जगहों पर ही नहीं। शहर में सकतपुरा स्थित थर्मल चौराहे पर भी सुबह से देर शाम तक गड्ढ़ों को सही करने का काम किया गया। यहां भी कई दिन से गड्ढ़े होने पर उनमें बरसाती पानी भर रहा था। महाराणा प्रताप सर्किल कुन्हाड़ी हो या बारां रोड। शहर के अन्य सभी जगहों पर एक साथ ही काम शुरू किया गया है। जिससे आगामी दिनों में बरसात के समय ये गड्ढ़े वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण नहीं बन सके।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि एक ही बरसात में शहर की सड़कों की हालत खराब होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में बुधवार के अंक में पेज तीन पर' गड्ढ़े लगा सकते हैं जिंदी पर ब्रेक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें चम्बल की बड़ी पुलिया, एरोड्राम चौराहा, थर्मल चौराहा, महाराणा प्रताप सर्किल समेत कई अन्य जगहों की सड़कों के गड्ढ़ों से आमजन व वाहन चालकों को हो रही परेशानी व हादसों की संभावना जताई थी। समाचार प्रकाशित होते ही केडीए अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने तुरंत अभियंताओं व संवेदकों को सड़कों के गड्ढ़े सही करने के लिए पाबंद किया। हालत यह है कि बुधवार को सुबह से रात तक सभी मुख्य मार्गो पर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया ।

Read More वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

काम शुरू किया है, जल्दी सही कर देंगे
 शहर में चम्बल पुलिया व एरोड्राम चौराहा समेत सभी मुख्य मार्गों के गड्ढ़ों को सही करने का काम शुरू कर दिया है। एक साथ सभी जगह पर काम करवाए जा रहे हैं। जहां काम कम है वहां उन्हें जल्दी सही कर दिया जाएगा। जहां अधिक समस्या है वहां समय लग सकता है लेकिन सभी गड्ढ़ों को जल्दी सही कर दिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अभियंताओं व संवेदकों को पाबंद किया गया है।
-मुकेश कुमार चौधरी ,सचिव कोटा विकास प्राधिकरण

Read More कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा

 

Read More गजानन की विदाई और महापौर का चुनाव एक ही दिन, दोनों हैं संवेदनशील मामले

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय