असर खबर का : रोशनी से जगमगाया लिंक रोड, अनजाने डर से मिली निजात

सड़कें बनने से गड्ढ़ों से मिली राहत

असर खबर का :  रोशनी से जगमगाया लिंक रोड, अनजाने डर से मिली निजात

पॉलिटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट लिंक रोड पर लगी एलईडी लाइटें।

कोटा। डीसीएम रोड स्थित फल-सब्जीमंडी के सामने पॉलीटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट लिंक रोड इन दिनों रोशनी से जगमगा रहा है। सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर नई एलईडी लाइटें लगने से अब राहगीरों को अंधेरे से निजात मिल सकी। वहीं, दो किमी की नई डामर सड़क बनने से गड्ढ़ों से भी छुटकारा मिला। दैनिक नवज्योति ने सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित कर केडीए व प्रशासन को राहगीरों व फल-सब्जी विक्रेताओं पीड़ा से रुबरू कराया। इसके बाद केडीए ने न केवल रोड लाइटें चालू करवाई बल्कि नई डामर सड़क बनाकर अंधेरे और गड्ढ़ों से निजात दिलाई।

हाड़ौतीभर से आते हैं फ्रूट  व सब्जी विक्रेता
फ्रूट विक्रेता घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र धाकड़, राजेंद्र नागर का कहना है कि एयरोड्रम स्थित फल-सब्जीमंडी हाड़ौती की सबसे बड़ी मंडी है। यहां संभाग से ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी व किसान माल लेकर आते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी झालावाड़ से आने वाले किसानों व व्यापारियों को होती है। क्योंकि, लिंक रोड सीधा मंडी से मिलता है, इसलिए इसी मार्ग से व्यापारी गुजरते हैं लेकिन पहले यहां अंधेरा होने से लूटपाट सहित अन्य घटनाओं का डर बना रहता था। लेकिन अब लाइटें लगने व नया रोड बनने से काफी राहत मिली है।

नवज्योति का जताया आभार
संजय नगर व छत्रपुरा निवासी इरशाद, संजू, प्रवीण, महेश ने लिंक रोड पर अंधेरा व उधड़ी सड़कों की लगातार खबरें प्रकाशित कर राहगीरों व किसान और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान करवाया। जबकि, पहले छत्रपुरा के लिए गुजर रहे मार्ग से लिंक रोड पर आने तक अंधेरा रहता था। जहां अनहोनी के डर से बाइक को स्पीड से दौड़ाना पड़ता है लेकिन कई बार गड्ढ़े व ब्रेकर दिखाई नहीं देते और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे। दैनिक नवज्योति के प्रयासों से गंभीर समस्या का समाधान हो सका। इसके लिए नवज्योति का आभार प्रकट करते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

डिजिटल युग में छात्र और आमजन का सशक्त, विश्वसनीय और हर समय साथ देने वाला साथी डिजिटल युग में छात्र और आमजन का सशक्त, विश्वसनीय और हर समय साथ देने वाला साथी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए ‘समाधान साथी’ व्हाट्सएप...
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद : बैंकिंग-आईटी शेयरों में दबाव, इन शेयरों में दिखा एक्शन 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से संवर रहा प्रदेश के शहरों का बुनियादी ढांचा : 2026-27 में केन्द्र से योजना के बजट आवंटन में भारी बढ़ोतरी, मिलेंगे 2,341 करोड़
सूने मकान का टूटा ताला, पांच लाख के जेवरात पर फेरा हाथ
गौशालाओं के अनुदान आवेदन की अवधि फिर बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण का मतदान बुधवार को ; BJP-TMC के लिए परीक्षा की घड़ी, इन दिग्गजों की साख दांव पर
एन.पी.टी. के आसपास की स्थिति चिंताजनक, पश्चिमी देश इस संधि का कर रहा राजनीतिकरण : रूसी दूत