कोटा उत्तर वार्ड 19 - सड़कें और नालियां बदहाल, प्लॉटों में जलभराव, आ रहे मगरमच्छ

न तो नलों के कनेक्शन हैं और न ही रोड लाइटें

कोटा उत्तर वार्ड 19 - सड़कें और नालियां बदहाल, प्लॉटों में जलभराव, आ रहे मगरमच्छ

सद्गुरुधाम कॉलोनी में वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव।

कोटा। शहर के कोटा उत्तर वार्ड 19 के मानपुरा, अर्जुनपुरा और झालीपुरा क्षेत्रों में मुख्य मार्गों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां की सड़कें कहीं सीसी तो कहीं डामर से बनी हैं, लेकिन कई स्थानों पर ये पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं और बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर ऊंचे होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में कठिनाई हो रही है। साथ ही, इन क्षेत्रों की नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं, जिससे गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों की देखभाल और सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कई स्थानों पर जाली टूटी हुई है, तो कहीं पौधे पूरी तरह गायब हो चुके हैं।

मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग
सद्गुरुधाम कॉलोनी में, जो अर्जुनपुरा में स्थित है, मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। कॉलोनी में कुल 177 प्लॉट हैं। 2012 में कॉलोनी में सड़क निर्माण हुआ था, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया। कॉलोनी के निवासियों कमलेश कुमार, रामस्वरूप और फुलमति ने बताया कि यहां नलों के कनेक्शन नहीं हैं। लोग बोरिंग या पास के अन्य स्रोतों से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं।

वार्ड एरिया
मानपुरा, अर्जुनपुरा, दसलाना, झालीपुरा, जगन्नाथपुरा, बोरखण्डी छोटी व बडी, मण्डानिया का क्षेत्र शामिल है। 

बरसात के दिनों में प्लॉटों में पानी भर जाता है और यह निवासियों ने बताया कि खाली प्लॉटों में जलभराव हो रखा है। यहां मगरमच्छ भी देखे गए हैं, जो रात में बाहर निकलने की संभावना रखते हैं। यह कॉलोनी न केवल पानी और कचरे की समस्या से जूझ रही है, बल्कि यहां मंदिर, पार्क और अन्य सामाजिक सुविधाओं का भी अभाव है। 2012 से कॉलोनी में सीवरेज लाइन तक नहीं डाली जा सकी है। इसके चलते न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। कॉलोनी के निवासी प्रशासन से बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
- कमलेश कुमार, वार्डवासी

Read More विशेषज्ञ बोले- लोग समझें, फ्री नहीं टैक्स पेयर के पैसों से मिलती हैं हमें दवाएं

इनका कहना है
यह वार्ड अन्य वार्डों की तुलना में काफी बड़ा है, लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक आवश्यक संसाधन उसी अनुपात में उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।  इसके बावजूद मेरे द्वारा वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं और शेष कार्य भी शीघ्र ही पूरे करवा दिए जाएंगे। वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहता हू।
- देवेन्द्र शर्मा, वार्ड 19 पार्षद

Read More स्कूलों में ताले, आंगनबाड़ी केंद्र पर आने को मजबूर बच्चे

वार्ड 19 के क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की स्थिति भी चिंताजनक है। मुख्य सड़क से कचरा गाड़ी निकलती है, लेकिन कॉलोनी के भीतर जाकर कचरा उठाने की सुविधा नहीं है। इसके कारण गंदगी और कचरे का अंबार लगा रहता है।
- फुलमति, वार्डवासी

Read More  कोटा के फेफड़ों को चाट रहा थर्मल का काला धुंआ, पांच किलो मीटर तक बुरा असर

कचरा गाड़ी का आने का समय निर्धारित नहीं है। अर्जुनपुरा में प्रवेश करते ही कचरे का अंबार लगा हुआ है। मुख्य रोड के घुमाव पर नहर कचरे से अटी पड़ी है तथा टूटी हुई है। रात्रि में अंधेरा रहता है जिसके कारण हादसे की संभावना बनी हुई है।
- नरेन्द्र सोलंकी, वार्डवासी

लाइटों की समस्या है। बार-बार बिजली आती-जाती रहती है। इस क्षेत्र में सीवरेज लाइन भी नहीं है। पानी कम दबाव से आता है। जगह-जगह कचरे के ढ़ेर लग जाते है। यहां मुख्य सड़क पर डिवाइडर भी परेशानी का सबब बने हुए है। 
- रिंकू प्रजापति, वार्डवासी

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन