कोटा उत्तर वार्ड 65 - पार्षद के घर के सामने ही नाला खुला पड़ा, खाली प्लॉट बने कचरा घर

इस वार्ड में है समस्याओं का अंबार

कोटा उत्तर वार्ड 65 - पार्षद के घर के सामने ही नाला खुला पड़ा, खाली प्लॉट बने कचरा घर

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 65 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। विकास के नाम पर हुई खाना पूर्ति जिससे लोगों को परेशानी हो रही है

कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 65 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। विकास के नाम पर हुई खाना पूर्ति जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड में खुला नाला व केन्द्र में कचरा पॉइंट बन रहा परेशानी का सबब। वार्ड में बने सुलभ शौचालय में दरवाजो की कुंडिया टूटी  होने से वार्डवासियों को परेशानी होती है। वार्ड में खाली प्लॉट अब कचरा घर बन चुके है। वार्ड में आने वाली तेलवाली गली क्षेत्र में  सफाई की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को हर समय बीमारी का खतरा बना रहता है। नन्दा की बाड़ी में नाले खुले पड़े हुए हैं। यहां तक की पार्षद के घर के सामने ही नाला खुला पड़ा है। जिससे रात के समय कई वाहनधारी चोटिल हो चुके हैं। सीवरेज का काम करने के बाद सड़कों का निर्माण नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वार्ड में घरों के आगे से गुजरते बिजली के तार दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। वही वार्ड में जगह जगह स्पीड बे्रकर परेशानी का काराण बने हुए हैं। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड पार्षद को समस्या बताने के बाद भी पार्षद वार्ड में नहीं आती है। उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह वार्ड में आएं और हमारी समस्याओं का समाधान करें।

वार्ड में आता है यह एरिया
सुभाष कॉलोनी, तेलवाली गली से नन्दा की बाड़ी तक का क्षैत्र शामिल है।

बारिश में नालों की समस्या
बारिश के समय वार्ड में नालो व नालियों कि समय समय पर सफाई नही होने से उसका गंदा पानी वार्ड में चहुंओर फैला रहता है। जिससे पूरे वार्ड में गंदगी का माहोल बना रहता है। लोगो को आने जाने में भी समस्या होती है।
- किरण देवी, वार्डवासी

वार्ड में समय पर सफाई कर्मी नहीं आने से लोगों ने घर के सामने पड़ी खाली जगह को ही कचरा पॉइंट बना कर रख दिया। इस कि शिकायत जब पार्षद को की तो उनका कहना था कि मेरे घर के सामने बने कचरा पॉइंट से ही कचरा नहीं हटा पाती तो तुम्हारे यहां से कैसे हटाउंगीं।
- निशा हांडा, वार्डवासी 

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा टाइम टेबल

वार्ड में खंभो से लटकते बिजली के तार परेशानी का कारण बने हुए है झूलतें हुए तार घरों को के सहारे लटक रहें है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
- घीसी बाई, वार्डवासी

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय : दिया कुमारी और झाबर सिंह ने की सुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

नहीं होती वार्ड में सफाई
वार्ड में समय समय पर सफाई नहीं होने के कारण नालियां जाम हो गई है। सफाई कर्मचारियों के नहीं ंआने से हमें खुद को ही सफाई करनी पड़ रही है। यहां तक की नालियों की सफाई भी हमें ही करना पड़ रही है।
- लक्ष्मी बाई, वार्डवासी

Read More बस में 42 यात्री बिना टिकट पकड़े, जयपुर की टीम ने श्योपुर में की कार्रवाई

इनका कहना है
सफाई तो रोज होती है, बारिश का मौसम है गंदगी तो फैलेगी, कहां जाएगी। वार्डवासियों को खुद को जागरूक होना पड़ेगा। में भी क्या कर सकती हूं।
- उषा ठाकुर, वार्ड पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग