कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14 किलो अफीम डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

ऑपरेशन गरुड़ व्यूह फेज-2 के तहत किशोरपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई

कोटा पुलिस की  बड़ी कार्रवाई : 14 किलो अफीम डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
झालावाड़ और मध्य प्रदेश से पंजाब ले जाई जा रही थी मादक पदार्थ की खेप।

कोटा। शहर पुलिस ने ऑपरेशन गरुड़ व्यूह फेज-2 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश और झालावाड़ क्षेत्र से मादक पदार्थ की खेप लेकर पंजाब जा रहा था, जिसे किशोरपुरा थाना पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गरुड़ व्यूह के तहत किशोरपुरा थाना पुलिस की टीम ने एसआई दुर्गाशंकर के नेतृत्व में गश्त के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी सुखमेन्दर सिंह (22) पुत्र चमकौर सिंह, निवासी ग्राम चक फतेह सिंह वाला, थाना नथाना, जिला भठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 14 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह खेप झालावाड़ और मध्य प्रदेश क्षेत्र से लेकर पंजाब जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच दादाबाड़ी थाना प्रभारी बलदेवराम को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की खेप किससे खरीदी गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें