बुनियादी सुविधाओं का अभाव : टूटी सड़कें, अंधेरा और कचरे के ढेर की कड़वी सच्चाई

चुनावी वादे हवा-हवाई,मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी, जनता में भारी रोष

बुनियादी सुविधाओं का अभाव : टूटी सड़कें, अंधेरा और कचरे के ढेर की कड़वी सच्चाई
कोटा ग्राउंड रिपोर्ट: वार्ड 60 से 65 में विकास के दावों की खुली पोल।

कोटा।शहर के प्रमुख इलाकों में शामिल वार्ड 60 से 65 की ग्राउंड रिपोर्ट में विकास के दावों की अलग तस्वीर सामने आई। कहीं टूटी सड़कें परेशानी बढ़ा रही हैं तो कहीं रोड लाइट और सफाई व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। कई जगह सड़क और नालियों का निर्माण तक नहीं हुआ है। वार्ड 63 के छावनी क्षेत्र में टूटी सड़कों और जगह-जगह बने कचरा पॉइंट की समस्या सामने आई। सफाई व्यवस्था कमजोर होने से कचरा पॉइंट भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। लोगों ने कहा कि सड़क, सफाई और रोड लाइट जैसी सुविधाएं हर वार्ड की पहली जरूरत हैं, लेकिन इन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। वार्ड 60, 61 और 62 में भी सड़क, रोड लाइट और सफाई को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आईं। कई जगह सड़कें खराब हैं। पर्याप्त रोशनी नहीं होने से शाम के बाद परेशानी बढ़ जाती है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।

वार्ड में सड़क-नाली का इंतजार
वार्ड नंबर 64 में स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद समस्या दूर करवाना तो दूर, उनकी समस्या पूछने तक नहीं आते। वार्डवासियों ने कहा कि चुनाव से पहले उनसे कई बड़े-बड़े वादे किए गए थे। विकास कार्य करवाने और समस्याओं का समाधान करने की बात कही गई थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कई वादे अधूरे रह गए। लोगों का कहना है कि अब जब वे अपनी समस्याएं बताते हैं तो सरकार के बीच में चले जाने का तर्क दिया जाता है।

पूर्व पार्षद लेखराज योगी ने बताया
वार्ड का एक बड़ा हिस्सा पहले कच्ची बस्ती और डूबत क्षेत्र में आता था। मेरे कार्यकाल में इन क्षेत्रों को व्यवस्थित और विकसित करने की दिशा में काम किया गया। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या नाले को लेकर थी, जिसके कारण जलभराव और अन्य परेशानियां बनी रहती थीं।

पूर्व पार्षद शिवांगी सोनी ने बताया
वार्ड क्षेत्र में आने वाले विशाल मार्केट में बना नाला लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ था। नाले को व्यवस्थित कराया गया। वार्ड में सीवरेज लाइन डलवाने के साथ बंगाली कॉलोनी के गार्डन का जीर्णोद्धार भी करवाया गया। अधिकारियों ने वार्ड के साथ भेदभाव किया, जिसके चलते कई जरूरी कार्य आज भी अधूरे पड़े हैं।

Read More शहर में शामिल, फिर भी गांव जैसे हालात

पूर्व पार्षद इसरार मोहम्मद ने बताया
वार्ड में वर्षों पुरानी सीवरेज व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। कार्यकाल में पुरानी सीवरेज लाइन को हटाकर नई लाइन डलवाई गई। वार्ड में बने नालों का सीसी निर्माण करवाने के साथ पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई पानी की लाइन भी डलवाई गई।

Read More कोटा में एनालॉग खाद्य सामग्री का काला कारोबार धड़ल्ले पर , पेट तक पहुंच रहा मिलावटी 'ज़हर'

पूर्व पार्षद ऐश्वर्य श्रृंगी ने बताया
वार्ड में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाया गया। पूरे वार्ड क्षेत्र में रोड लाइट लगवाकर अंधेरे की समस्या को भी दूर किया गया। शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान उसी दिन करवाया जाए। जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करना है।

Read More दिल्ली-मुंबई से गरड़िया आए पर्यटकों का पर्स और आईफोन लंगूरों ने छीन कर खाई में फेंका

वार्डवासी आकाश कश्यप ने कहा
वार्ड की मौजूदा स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। वर्षों से बने कचरा पॉइंट अब तक नहीं हटाए गए, जिससे गंदगी और बदबू की समस्या बनी रहती है।

वार्डवासी विवेक प्रजापति ने कहा
कम से कम दिन में एक बार पूरे वार्ड का भ्रमण करने से क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकता है। कई समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनकी जानकारी शिकायत मिलने के बाद नहीं बल्कि मौके पर जाकर ही होती है। इसलिए जनप्रतिनिधि को सक्रिय रहकर जनता से सीधा संवाद करना चाहिए और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से लगातार समन्वय रखना चाहिए।

वार्ड नंबर व क्षेत्र
वार्ड नंबर 60: न्यू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सर्वोदय कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल, शिवाजी पार्क, गुलमोहर पार्क, गवर्नमेंट संस्कृत स्कूल, नूरी जामा मस्जिद आदि क्षेत्र शामिल हैं।

वार्ड नंबर 61: ईएसआई हॉस्पिटल, आईटीआई कॉलेज, आयशा मस्जिद, न्यू मोटर मार्केट, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, मीणा छात्रावास, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, चमत्कारेश्वर हनुमान मंदिर, अपना घर आश्रम, कलाल सामुदायिक भवन तथा संजय नगर का आंशिक क्षेत्र शामिल है।

वार्ड नंबर 62: गोविंद नगर, एसएसएफ चौराहा, सूर्य नगर तथा जेके फैक्ट्री का क्षेत्र शामिल है।

वार्ड नंबर 63: अहलूवालिया मॉल, पुलिस चौकी, छावनी पुलिस चौकी के पीछे का क्षेत्र, दुर्गा बस्ती, भेरू बस्ती, छावनी रामचंद्रपुरा की गली नंबर 1, 2, 3, 4 व 5, इंडस्ट्रियल एरिया, घेरवाले बाबा के पीछे का क्षेत्र, शीतला माता मंदिर के आसपास का क्षेत्र, बंगाली कॉलोनी, तिलक नगर, पालीवाल कंपाउंड तथा विशाल मार्केट का क्षेत्र आदि शामिल हैं।

वार्ड नंबर 64: शिव आश्रम के पीछे का क्षेत्र, जेपी कॉलोनी, चमड़ा फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र, राजपूत कॉलोनी, राधा-कृष्ण मंदिर के आसपास का क्षेत्र, शीतला माता मंदिर तथा मंगलेश्वर व्यायामशाला के आसपास का क्षेत्र आदि शामिल हैं।

वार्ड नंबर 65: गोपेश्वर महादेव मंदिर, तेलियों का मंदिर, तिलक स्कूल, सुलभ कॉम्प्लेक्स, नेशनल टेलर्स के पीछे का क्षेत्र, दुर्गा ड्राईक्लीनर्स के पीछे का क्षेत्र, गोपेश्वर महादेव मंदिर के पीछे का क्षेत्र, जमुना पान भंडार के पीछे का क्षेत्र, जगदीश माईल पूर्व पार्षद के पीछे का क्षेत्र, एक मीनार मस्जिद के पीछे का क्षेत्र, एस पी कॉलोनी का आंशिक भाग तथा शमा कॉलोनी का क्षेत्र शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित 30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...
कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे अलर्ट! 512 स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद टंकियों और फिल्टर की होगी जांच
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार, हजारों नए भवन और कक्षाएं बनेंगी
पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आदिवासी बच्चों की मौतों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा: बालाघाट में 22 बच्चों की मौत का दावा, विशेष जांच और सेफ्टी ऑडिट की मांग
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी