दिल्ली-मुंबई से गरड़िया आए पर्यटकों का पर्स और आईफोन लंगूरों ने छीन कर खाई में फेंका

पर्यटकों के साथ चंबल व्यू प्वाइंट पर घटित हुआ अनोखा वाक्या

दिल्ली-मुंबई से गरड़िया आए पर्यटकों का पर्स और आईफोन लंगूरों ने छीन कर खाई में फेंका
रेंजर ने टीम गठित कर चलाया सर्च ऑपरेशन, लौटाया कीमती सामान।

कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बसे गरड़िया महादेव की खूबसूरत वादियों से रुबरू होने दिल्ली, मुंबई और ग्वालियर से आए पर्यटकों के साथ अनोखा वाक्या घटित हो गया। चंबल का विहंगम नजारा उस समय रोमांच के बजाय परेशानी का सबब बन गया, जब चट्टानों पर बैठे पर्यटकों के पास पहुंचे लंगूरों (बंदर) के झुंड ने पर्स और आईफोन छीन लिए। एकाएक हुई घटना से पर्यटक हकबक रह गए। देखते ही देखते लंगूरों ने आईफोन व पर्स दो चट्टानों के बीच गहरी खाई में फेंक दिया। जिसे बाहर निकालना उनके लिए संभव नहीं था। इसके बाद पर्यटकों ने गरड़िया वन कर्मियों को घटना की जानकारी दी। घटना बुधवार की है, जो शुक्रवार को सामने आई।

रेंजर ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही गरड़िया में तैनात वनकर्मी सक्रिय हुए। क्षेत्रिय वन अधिकारी जसवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने सर्च आॅपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से आईफोन और पर्स खोज निकाला और अगले दिन पर्यटकों को सुरक्षित लौटाया। वनकर्मियों की इस तत्परता से पर्यटकों ने राहत की सांस ली और स्टाफ का आभार जताया।

चट्टानों पर बैठकर निहार रहे थे चंबल का सौंदर्य
तलवंडी निवासी साहित्यकार रश्मि वैभव गर्ग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली, मुंबई और ग्वालियर से उनकी फ्रेंड्स कोटा आई थीं। हम सभी गरड़िया महादेव घूमने पहुंचे थे। चंबल व्यू प्वाइंट पर प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए चट्टानों पर बैठे थे। इसी दौरान पास में रखा पर्स और मोबाइल देखकर लंगूरों का झुंड वहां पहुंच गया। देखते ही देखते लंगूर पर्स और आईफोन छीनकर ले गए।

पर्यटक बोलीं—गरड़िया स्टाफ मददगार
दिल्ली निवासी अल्का बंसल ने कहा कि गरड़िया का वन स्टाफ बहुत मददगार रहा। घटना के बाद सामान वापस मिलने की उम्मीद कम लग रही थी, लेकिन वनकर्मियों ने मेहनत कर आईफोन और पर्स खोज निकाला। गरड़िया बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसके बारे में पहले काफी सुना था, लेकिन कोटा आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता को प्रत्यक्ष देखने का अनुभव रोमांचित करने वाला रहा।

Read More कोटा में री-पोलिंग के नतीजे : दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस की जीत

सुझाव : बंदरों का आतंक के प्रति बढ़े सुरक्षा
साहित्यकार रश्मि गर्ग ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चंबल व्यू प्वाइंट के आसपास सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने चाहिए। पहले दिन भी लंगूरों ने पर्यटकों को काफी परेशान किया था। वन विभाग को इस दिशा में प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए।

Read More गजानन की विदाई और महापौर का चुनाव एक ही दिन, दोनों हैं संवेदनशील मामले

पर्यटकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता
दिल्ली-मुंबई सहित दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों को गरड़िया में किसी तरह की परेशानी नहीं हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और पर्यटकों की कीमती वस्तुएं बरामद कर उन्हें वापस सौंप दी गई है।
-जसवीर सिंह भाटी, क्षेत्रिय वन अधिकारी जवाहर सागर रेंज

Read More एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया